Youth shot at CIA staff team of Punjab Police Death of a police servant 2 seriously injured Moga Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां के अधीन पड़ते खोसा पांडो में देर रात एक युवक ने सीआईए स्टॉफ की टीम पर गोलियां चला दी / इस दौरान पुलिस मुकाबले में हवलदार जगमोहन सिंह की मौत हो गई /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टॉफ इंचार्ज तरलोचन सिंह और हवलदार रिधम गंभीर रूप से जख्मी हो गए / सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलाने के बाद सरेंडर कर दिया है /
जानकारी के मुताबिक आरोपी गुरविंदर का बीती देर रात अपने चाचा के साथ झगड़ा हो गया था / उन्होंने इस झगड़े की सुचना पुलिस को दी तो आरोपी गुरविंदर सिंह घर के एक कमरे में छिप गया /
.इसके बाद जब पंजाब पुलिस के सीआईए स्टॉफ की टीम उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो इस दौरान गुरविंदर ने अपने पिता की पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर ही गोलियां चला दी, जिससे हवलदार जगमोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई / फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ऐसा सूत्रों के हवाले से पता चला है व आगे की करवाई की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Youth shot at CIA staff team of Punjab Police Death of a police servant 2 seriously injured Moga Punjab




































