new zealand corona free pm jasinda dances with daughter in happiness
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस से पूरी तरह छुटकारा पा लिया है / स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में संक्रमित आखिरी व्यक्ति स्वस्थ हो गया है और इसके साथ ही न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त देश बन गया है / न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है /
.उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि फिलहाल के लिए हमने न्यूजीलैंड में वायरस के प्रसार को खत्म कर दिया है, हालांकि, आगे भी इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे / न्यूजीलैंड के कोरोना मुक्त होने पर प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने हंसते हुए कहा कि जब यह पता चला कि अब कोरोना का कोई मरीज नहीं है तो वह अपनी छोटी बेटी के सामने डांस करने लगीं / उनकी बेटी इस महीने दो साल की हुई है /
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बेटी को भले यह पता नहीं हो कि आखिर चल क्या रहा है, लेकिन वह भी उनकी खुशी में शामिल हो गई / प्रधानमंत्री ने कहा कि हम बिना पाबंदी के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं / निजी कार्यक्रम जैसे कि शादियां, आयोजन और अंतिम संस्कार बिना किसी पाबंदी के कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि बिना पाबंदी के खुदरा कारोबार, सत्कार क्षेत्र, सार्वजनिक परिवहन चलेंगे और देश में कहीं भी यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है /
.इस खबर के बाद पूरे देश में खुशी है और इसके साथ ही 50 लाख की आबादी वाला न्यूजीलैंड पहला ऐसा देश बना जाएगा जहां फिर से फुटबॉल स्टेडियम में प्रशंसकों का स्वागत होगा और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे / देश में 17 दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया था / फरवरी के बाद से सोमवार को पहली बार ऐसा मौका आया जब सभी मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और अब देश में कोई भी संक्रमित नहीं है /
.देश में अब तक 300,000 जांच हो चुकी है / विशेषज्ञों का कहना है कि 50 लाख की आबादी वाले इस देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहे हैं / दक्षिण प्रशांत में स्थित होने की वजह से इस देश के पास यह देखने का मौका था कि दूसरे देशों में यह संक्रमण कैसे फैला / अर्डर्न ने भी तेजी से कदम उठाते हुए देश में संक्रमण की शुरुआत में ही बंद के कड़े नियम लागू किए / देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
new zealand corona free pm jasinda dances with daughter in happiness




































