bjp Leader rajya sabha member jyotiraditya scindia admitted to saket hospital for coronavirus infection treatment Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तबीयत खराब हो गई है / उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है / अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के इलाज को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं /
.जानकारी के मुताबिक, सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हैं और पिछले चार दिनों से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं / बताया जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण दिखे थे, जबकि उनकी मां में COVID-19 इंफेक्शन के लक्षण नहीं दिखे थे /
आपको बता दें कि इससे पहले कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई थी / सीएम केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी / इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी / आज सुबह कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सीएम केजरीवाल का सैंपल भी लिया गया है /
.आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ महीनों पहले ही एक राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे / उनके साथ कांग्रेस के कई विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थामा था / इसके बाद तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और मध्य प्रदेश की सत्ता की बागडोर एक बार फिर से बीजेपी के हाथों में आ गई थी / शिवराज चौहान ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bjp Leader rajya sabha member jyotiraditya scindia admitted to saket hospital for coronavirus infection treatment Delhi




































