Two terrorists of Lashkar Arrested in Pathankot of Punjab Police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पठानकोट से एक बड़ी खबर आ रही है / जहां पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है / उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी शोपियां के रहने वाले हैं और यह पठानकोट से हथियार लेकर कश्मीर जा रहे थे /
.आतंकियों के पास से दस हैंड ग्रेनेड और एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है / बिलकुल फिल्मी अंदाज में हथियारों को सब्जी-फल के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था और पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया गया है / बताया जा रहा है कि किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए ये दोनों आतंकी यहां आए थे / पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और यहां सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है / आशंका यह भी है कि यहां और आतंकी भी छिपे हो सकते हैं /
.आरंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि इन दोनों आतंकियों को जम्मू-कश्मीर के पूर्व कॉन्स्टेबल अहमद डार ने हथियार मुहैया कराए थे और किसी बड़ी आतंकी साजिश के लिए इनका इस्तेमाल होना था / फ़िलहाल इस मामले में पुलिस और सेना के अधिकारी जाँच कर रहे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Two terrorists of Lashkar Arrested in Pathankot of Punjab Police




































