Jammu kashmir 79 CRPF jawans now hit by Corona All reported positive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : कोरोना वायरस की चपेट में सुरक्षाबलों के जवान भी तेजी से आ रहे हैं / जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआपीएफ) के 79 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं / बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट किया गया था /
.वहीं भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए / वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई / केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं /
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं / अधिकारी ने कहा कि अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है / कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है / आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई /
.उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्य प्रदेश के थे / वहीं आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गई / वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jammu kashmir 79 CRPF jawans now hit by Corona All reported positive




































