complaint against yuvraj singh allegations of offensive statement on scheduled casete police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा : मामला हरियाणा के हिसार जिले में सामने आया / अनुसूचित समाज को लेकर कथित रूप से टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई न होने पर याचिका दायर की गई है / अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत के न्यायाधीश बीपी सिरोही ने इस मामले में हांसी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके कार्रवाई की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है /
..
कलसन ने अदालत के समक्ष याचिका दायर करके कहा था कि एक जून को युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान अनुसूचित समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है /
इस बारे उन्होंने हांसी के पुलिस अधीक्षक को 2 जून शिकायत दी थी / उक्त शिकायत पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जबकि मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर वह कई बार हांसी के एसपी, जांच अधिकारी डीएसपी व शहर थाना प्रभारी से मिल चुके हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
complaint against yuvraj singh allegations of offensive statement on scheduled casete police




































