bodies of three people belonging to same family found in house at bathinda Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा से एक सनसनीखेज ख़बर बरामद हुई है / जहां के अधीन पड़ते इलाके में स्थित एक मकान में तीन लोगों के शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है / परिवार के मुख्य सदस्य, उसकी पत्नी और बेटी के शव घर में पुलिस ने बरामद किये हैं / मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर के तौर पर हुई है / तीनों के सिर में गोली लगी है /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है या उनको किसी ने गोली मारी है / इसके बारे में पुलिस अभी जाँच पड़ताल कर रही है / वैसे आशंका जताइ्र जा रही है कि चरणजीत ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद ही खुद भी आत्महत्या की है / पुलिस का कहना है कि तीनों शवों के सिर पर ही गोली लगी हुई है /
..
फ़िलहाल पुलिस ने पूरी कोठी को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुट गई है / बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह खोखर गांव बीबीवाला की कॉरपोरेट सोसाइटी का सचिव था / पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है / जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह अपने परिवार के साथ कोठी में रह रहे थे /
. .आज सुबह यानि सोमवार को जब दूधवाले ने चरणजीत सिंह, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन कौर को कमरे में मृत हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए / जिसके बाद उसने इसके के लोगों को इस घटना के बारे में व बाद में पुलिस को सूचना दी / मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
bodies of three people belonging to same family found in house at bathinda Punjab



































