Drugs Case Comedian Bharti Singh and husband Haarsh Limbachiyaa get bail with conditions Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big मनोरंजन / मुंबई : गांजा के सेवन के लिए गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है / दोनों को 15-15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है / आज यानि सोमवार को एनडीपीएस कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन इस केस के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपांडे की अनुपस्थिति की वजह से आज सुनवाई संभव नहीं था /
. .कोर्ट में विशेष अनुरोध पर जमानत पर सुनवाई की गई और दोनों को शर्तों के साथ जमानत दी गई है / आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक पेडलर की निशानदेही पर शनिवार 21 नवंबर के दिन कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर, प्रोडक्शन हाउस सहित तीन जगहों पर रेड की थी. इस रेड के दौरान भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था /
..
इस बरामदगी के बाद दोनों को एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट के दफ्तर में लाया गया / पूछताछ में दोनों ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली / नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार शाम तक भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया और रविवार तड़के सुबह हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया / दोनों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां दोनों को एनडीपीएस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया /
. .न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद दोनों ने जमानत की अर्जी दी / हालांकि, जमानत अर्जी पर तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी, भारती सिंह भायखला के महिला जेल में हैं जबकि हर्ष लिंबाचिया नवी मुंबई के तलोजा जेल में हैं / दोनों आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Drugs Case Comedian Bharti Singh and husband Haarsh Limbachiyaa get bail with conditions Mumbai



































