PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बठिंडा में आज मिली तीन लाशों को लेकर चौथे शक्श ने वीडियो बनाकर किया मामले का खुलासा, खुद भी की आत्महत्या,

fearing false rape prescription in bathinda the young man killed the girl and her parents telling the truth in the video that she committed suicide Punjab

fearing false rape prescription in bathinda the young man killed the girl and her parents telling the truth in the video that she committed suicide Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ बठिंडा : कमला नेहरू कालोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों का गोली मारकर हत्या कर दी गई / घटना का पता उस समय चला जब सोमवार सुबह दूध वाला घर में दूध देने करने आया / उसके बार-बार घर की घंटी बजाने पर भी कोई दूध लेने नहीं आया तो उसने घर के भीतर झांककर देखा तो घर के ड्राइंग रूम में परिवार के तीनों लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं /

.

इस घटना की सूचना उसने पड़ोसियों को दी / पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मृतक के साले को जानकारी दी / मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह खोखर, उनकी पत्नी जसविंदर कौर और बेटी सिमरन उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है / घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी जसपाल सिंह, थाना कैंट के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया और तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया /

.

वहीं देर शाम इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए आत्महत्या कर ली / सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में युवकरण सिंह ने बताया कि उसका दो साल से सिमरन उर्फ गुड्डू के साथ प्रेम प्रसंग था / इस दौरान उसे पता चल कि युवती के किसी और के साथ भी संबंध थे जिसके चलते उसने गुड्डू के साथ बात करना बंद कर दिया /

.

इसके कुछ समय बाद गुड्डू की ओर से उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा और ऐसा नहीं करने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई / युवक ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी गुड्डू के परिवार को थी और उसके माता-पिता ने भी कई बार उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी / उसने कहा कि युवती के पास उसके साथ बिताए कुछ निजी पलों की फोटो थी जिसके सहारे वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी /

.

युवक ने बताया कि सिमरन उर्फ गुड्डू की ओर से लगातार उसे ब्लैकमेल करने के संबंध में कई बार उसने अपने दोस्तों को भी बताया था, लेकिन वह अपने परिवार की बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं दे रहा था / वीडियो में युवकरण सिंह ने बताया कि गुड्डू व उसके परिवार की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया /

.

इसके लिए उसने अपने बुआ के बेटे की पिस्तौल का इस्तेमाल किया / उसने कहा कि उसकी बुआ का बेटा दिल्ली गया हुआ था और बुआ भी दवा लेने बाहर गई हुई थी / इस दौरान उसने उनके घर से लॉकर से उसकी पिस्तौल निकाली / गुड्डू के परिवार से मिलने के लिए वह बठिंडा आया और इस दौरान उनकी ओर से फिर शादी नहीं करने पर बलात्कार का केस दर्ज करवाने की धमकी से परेशान होकर उसने तीनों को गोली मार दी /

.

युवकरण सिंह ने कहा कि इस घटना के लिए सिर्फ वह जिम्मेदार है और उसके परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं और न ही उसकी बुआ के बेटे को पता है कि उसकी पिस्तौल जसकरण ने लॉकर से ली है / वीडियो पोस्ट करने के बाद जसकरण सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

fearing false rape prescription in bathinda the young man killed the girl and her parents telling the truth in the video that she committed suicide Punjab