PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

नक्सलियों तक पहुंचा कोरोना वायरस, 400 नक्सली निकले पॉजिटिव, 10 की हुई मौत,

virus reaches naxalites in chhattisgarh 400 positive 10 killed

virus reaches naxalites in chhattisgarh 400 positive 10 killed

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ रायपुर : नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में भी कोरोना प्रकोप दिख रहा है / सैकड़ों नक्सली कोरोना की चपेट में हैं / वहीं आज 10 नक्सलियों के कोरोना से मौत की खबर मिल रही है / बताया जा रहा है कि जिन 10 नक्सलियों की मौत हुई है, वे सभी कोरोना से पीड़ित थे / फिलहाल इसकी जांच चल रही है / जानकारी के मुताबिक, करीब 400 नक्सलियों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है / दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसके बारे में पुष्टि की है / नक्सलियों ने 20 दिन पहले सुकमा और बीजापुर के जंगल के इलाके में बड़ी मीटिंग की थी /

.

.

इस मीटिंग में 500 से ज्यादा माओवादी शामिल हुए थे / कहा जा रहा है कि इन माओवादियों में से ही संक्रमण फैला है / बता दें कि 2 लाख से ज्यादा आदिवासी इन इलाकों में रहते हैं / वहीं, जंगलों में माओवादियों के चलते उनमे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है / कहा जा रहा है कि अभी भी गांवोंं में माओवादियों की छोटी- छोटी मीटिंग चल रही है / बस्तर के महानिरीक्षक ने कहा, ‘नक्सलियों का इलाज कराने के लिए सरकार डॉक्टर नहीं भेज सकती /

.

.

पुलिस घायल नक्सलियों का भी इलाज कराती है / नक्सली बंदूक लेकर सरकार से लड़ रहे हैं / अगर वे सरेंडर करेंगे तो इलाज किया जाएगा / स्वास्थ्य अमले को उनके बीच भेजने का सवाल ही नहीं है / छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11867 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है / इसके बाद वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,63,343 हो गई है /

.

.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 63 हजार 343 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है / उनमें 7 लाख 27 हजार 497 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं / राज्य में फिलहाल 1 लाख 25 हजार 104 मरीजों का इलाज चल रहा है और वायरस से संक्रमित 10 हजार 742 लोगों की मौत हुई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

virus reaches naxalites in chhattisgarh 400 positive 10 killed