Ayushman Card Holders Patients Punjab Will Be Able To Get Surgery Directly By Going To Private Hospitals chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के उन लोगों को पंजाब सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी जिनके पास आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना का कार्ड मौजूद है, वह इस योजना के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में जाकर पांच तरह के सर्जिकल प्रोसीजर करवा सकेंगे / उन्हें सरकारी अस्पतालों से रैफर कराने की भी जरूरत अब नहीं पड़ेगी /
. . .Coroona महामारी के कारण राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बढ़ते लोड की वजह से सरकार ने पांच तरह की सर्जरी को सरकारी अस्पतालों की रिजर्व लिस्ट से बाहर कर दिया है / प्रिंसीपल सैक्रेटरी हैल्थ व स्टेट हैल्थ एजैंसी के CEO ने इस बारे में आर्डर भी जारी कर दिए हैं / इसके तहत अपैंडिक्स के दो तरह के प्रोसीजर, गालब्लैडर सर्जरी के चार तरह के प्रोसीजर, फिश्योर, फिस्टुला, पाइल्स के चार तरह के प्रोसीजर,
.
.हर्निया के 10 तरह के प्रोसीजर, आर्थोपैडिक फ्रैक्चर व सर्जरी के 34 तरह के प्रोसीजर व आंखों की ग्लूकोमा सर्जरी का एक तरह का प्रोसीजर रिजर्व लिस्ट से बाहर किया गया है / इन प्रोसीजर के रेटों की पैकेज लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसका भुगतान मरीजों से नहीं लिया जाएगा, बल्कि अस्पतालों द्वारा एजैंसी से क्लेम किया जाएगा / प्रिंसीपल सैक्रेटरी के यह आर्डर तुरंत जारी होंगे / यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक कोरोना के हालात सुधरने पर इसे विदड्रा नहीं कर लिया जाता है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Ayushman Card Holders Patients Punjab Will Be Able To Get Surgery Directly By Going To Private Hospitals chandigarh































