Meerut resident fighter pilot abhinav chaudhary died in mig 21 crash in moga punjab
1 रुपया लेकर शादी करने वाले शहीद पायलट कहाँ थे इस समय तैनात और कैसा था पढ़ाई से लेकर पायलट बनने तक का सफर,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मोगा / मेरठ : पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था, इसमें पायलट अभिनव चौधरी शहीद हो गए / हादसा मोगा से करीब 25 किलोमीटर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास हुआ / विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई, जिसके पुष्टि एसएसपी हेड क्वार्टर ने की है / वहीं आपको यह भी बता दें कि पायलट अभिनव चौधरी इन दिनों पठानकोट एयरबेस में तैनात थे /
. .उन्होंने IIMC देहरादून में 12वीं उत्तीर्ण की / इसके बाद उनका चयन NDA में हुआ / पुणे में तीन साल के बाद हैदराबाद के AFA में वायुसेना की ट्रेनिंग पूरी की / अभिनव की मां सत्य चौधरी गृहिणी हैं, जबकि एक छोटी बहन मुद्रिका चौधरी है / एसएसपी हेड क्वार्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान पायलट अभिनव चौधरी ने मिग 21 से राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन यह मोगा में क्रैश हो गया /
..
4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर खेत से मिला / अभिनव को विमान के क्रैश होने का अंदाजा हो गया था, इसलिए वह उड़ते विमान से कूद गए थे, लेकिन, पैराशूट नहीं खुला, जिससे गिरकर उनकी गर्दन टूट गई और वह शहीद हो गए / उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी अभिनव चौधरी का परिवार सी-91 गंगासागर कॉलोनी में रहता है / उनके पिता सतेंद्र चौधरी किसान हैं /
.25 दिसंबर 2019 को हो अभिनव की शादी मेरठ में ही हुई थी / अभिनव की पत्नी एपेक्स सिटी काॅलोनी निवासी जूनियर हाईस्कूल मवीकला के प्रधान अध्यापक शिव कुमार की पुत्री सोनिका उज्जवल हैं / सोनिका ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की है / पायलट अभिनव ने अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे /
.उन्होंने शादी में लड़की वालों की तरफ से दी गई नकद धनराशि ससम्मान लौटाकर शगुन में सिर्फ एक रुपया लिया था / अभिनव मानते थे कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए / दो परिवारों को जाेड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है / दहेज प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए / इसी बात को अपना आदर्श मानते हुए अभिनव में एक रुपए में शादी की थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Meerut resident fighter pilot abhinav chaudhary died in mig 21 crash in moga punjab































