PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस ने हिमाचल मेँ स्थित दवा कंपनी मेँ की रेड, किया बड़ा एक्शन,

Punjab police raid in himachal Pardesh on medicine company

Punjab police raid in himachal Pardesh on medicine company

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ पावंटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के पावंटा साहिब में नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई है / पंजाब पुलिस ने दवा कंपनी में छापा मारा है / रेड के दौरान यहां 30 लाख 20 हजार नशीली गोलियों की खेप बरामद की गई है, जो अवैध तरीके से बनााई गई थी / इसके बाद कंपनी के मालिक मोहनीश मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया / कंपनी के साथ ही कंपनी के मालिक की लगभग 15 करोड़ की प्रॉपर्टी भी सील कर दी गई है /

.

.

कुछ दिन पहले अमृतसर में नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रामाडोल के 50 हजार कैप्सूल बरामद किए गए थे / 18 मई को फतेहवाल थाने में FIR दर्ज हुई थी / गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयानों और बरामद दवाओं के बैच नंबर के आधार पर पाया गया कि यह खेप पावंटा साहिब के देवी नगर स्थित यूनीक फॉर्मूलेशन नामक दवा कंपनी से संबंधित है / इसी आधार पर पंजाब पुलिस की टीम यहां पहुंच गई / स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पुलिस ने यूनीक फार्मूलेशन में छापा मारा है /

.

.

ड्रग डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार दवा निर्माता के द्वारा यह दवाई पूछताछ में दिल्ली की किसी फर्म को बेचा जाना बताया गया है / हालांकि कंपनी के पास यह दवा बनाने का लाइसेंस है, मगर मार्केटेड बाई में जिस कंपनी का नाम बताया जा रहा है, उसका यहां रिकॉर्ड भी नहीं मिला /

.

.

सूचना पाकर सहायक दवा नियंत्रक सनी कौशल अपनी निरीक्षक टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे / कौशल ने बताया कि कंपनी का उत्पादन बंद करते हुए लाइसेंस रद्द करने के साथ ही शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है / इस रेड की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के DSP ने कहा कि पंजाब की अमृतसर पुलिस टीम ने NDPS के एक मामले में छापा मारा है / इसके लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी मांगा गया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Punjab police raid in himachal Pardesh on medicine company