jalandhar polices cycle march for awareness of corona rules appeal for wearing masks and social distance Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज यानि गुरवार को World Bicycle Day पुरे विश्वभर में मनाया गया / ऐसे में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस एक अलग ही अंदाज में जालंधर की सड़कों पर दिखाई दी / इस दौरान जालंधर पुलिस कोरोना नियमों के प्रति जागरूकता के लिए थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने इलाके में साइकिल पर सवार होकर गश्त की, जिसमें खुद थाने के SHO से लेकर सिपाही काफी संख्या में शामिल हुए /
. . .इस दौरान साइकिल चलाते हुए उन्होंने शहर के बाजारों और गलियों में मार्च निकाला, जिस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस रखने के लिए कहा गया / SHO मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वो लगातार गश्त कर ही रहे हैं / इस दौरान पुलिस का बदला-बदला रूप देखकर हर कोई हैरान था /
.
.आपको यह भी बता दें कि आज गुरुवार को विश्व साइकिल दिवस भी था, तो यह IDEA आया कि लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के साथ कोरोना के बारे में भी जागरूक किया जाए / इसलिए साइकिल पर मार्च कर लोगों को अपील की गई कि भले ही सरकार से छूट मिल रही हो, लेकिन लोग सावधानी बरतना न छोड़ें, ताकि वो कोरोना से संक्रमित न हों /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
jalandhar polices cycle march for awareness of corona rules appeal for wearing masks and social distance Punjab


































