Jalandhar Commissionerate Police Gurpreet Singh Bhullar beef up security measures 1400 policemen deployed in city
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के साथ-साथ अमन कानून की स्थिति के चलते कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं / जालंधर के पुलिस कमिश्नर जालंधर सरदार गुरप्रीत सिंह भुल्लर की तरफ से आज सभी SHO’s और जी.ओज अधिकारियों की एक बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया गया /
. .इस दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में अमन कानून की स्थिति को बनाए रखने के लिए 1400 पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं / उन्होंने कहा कि शहर में अमन शान्ति बनाई रखने के लिए हमारी तरफ से अनेकों सुरक्षा मापदण्डों को अपनाया गया है / इस दौरान सरदार भुल्लर ने बताया कि पूरी स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रखने के लिए भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है /
..
उन्होंने कहा कि किसी को भी अमन कानून की स्थिति को अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी / उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में सुरक्षा के चलते दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं /
. .इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर की तरफ से NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में आरोपियों की जायजदें को ज़ब्त करने संबंधी हुई प्रगति का भी जायज़ा लिया गया / इस एहम मीटिंग के दौरान जिले के डीसीपी गुरमीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व SHO’s साहिबान मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Jalandhar Commissionerate Police Gurpreet Singh Bhullar beef up security measures 1400 policemen deployed in city































