MLA Henry presented a cheque of fifty thousand rupees to Gurudwara Nanak Niwas in Arjun Nagar Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : हल्का नार्थ क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी वार्ड न 58 के अर्जुन नगर में स्तिथ गुरुद्वारा नानक निवास को पचास हज़ार रुपये का चैक भेंट किया / इस दौरान विधायक हैनरी ने कहा कि परमात्मा पर विश्वास मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है /
. .उन्होंने कहा कि यदि कोई परमात्मा की शरण में आ जाए, तो बड़े से बड़ा वैरी भी उसका अहित नहीं कर सकता है / विधायक ने कहा कि जीवन में गुरु धारण करने से ही सफलता प्राप्त होती है / शास्त्रों में साफ लिखा है कि गुरु के बिना गति नहीं होती / गुरु ही मनुष्य को सच्चे रास्ते में लगाते है एवं गलत काम करने से रोकते हैं / हैनरी ने कहा कि अगर जीवन में पूर्ण गुरु मिल जाए,
..
जोकि अपने शिष्य को ब्रह्मा ज्ञान दे सके ऐसे गुरु से जीवन सफल हो जाता है / गुरु ही व्यक्तित्व का निर्माण करता है जिस तरह हम लोग पढ़ाई के लिए एक शिक्षक को गुरु मानते है, जोकि हमें अन्धकार से उजाले की तरह ले जाता है उसी प्रकार जीवन मरन सुख-दुख के मोह से हमें गुरु ही पार लगाते हैं / गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने विधायक हैनरी को सरोपा भेंट कर समान्नित किया /
. .इस दौरान पार्षद राजविंदर सिंह राजा, प्रधान गुरमीत सिंह गोगा, बलविंदर सिंह संधू, बली लम्बड़, साब सिंह, गुरदेव सिंह, बलविंदर बिल्लू, कुलवंत सिंह, दिलबाघ सिंह, सोहन सिंह, अमरीक सिंह, मंगा लम्बड़, रोहित शर्मा, प्रिंस शर्मा, राजेश शर्मा, मिक्की, इकबाल, रोहित अरोड़ा, शीतला रानी, शमा रानी, राजविंदर कौर, संतोष कुमार, इन्दर कौर, वीणा रानी आदि उपस्तिथ थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
MLA Henry presented a cheque of fifty thousand rupees to Gurudwara Nanak Niwas in Arjun Nagar Jalandhar































