14 people raped famous actress the names of film directors heroes politicians police officers and doctors were among the rapists Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ नई दिल्ली : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रेवती संपत ने कई बड़े खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर सब दंग रह गए / वहीं पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन खुलासों के बाद से संदेह के घेरे में आ गई है / दरअसल, रेवती संपत ने इंडस्ट्री के 14 लोगों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं /
. .जानकारी देते हुए रेवती ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये खुलासा करते हुए कहा कि पोस्ट के माध्यम से रेवती ने उन 14 लोगों के नाम का खुलासा किया है, जिन्होंने उनका शोषण किया / इनमें से एक नाम मशहूर अभिनेता सिद्दीकी का भी है / अपने आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए रेवती ने फेसबुक पोस्ट में यह भी संकेत दिए कि उन्हें इसका कोई डर नहीं है कि वह अपने गुनहगारों का चेहरा मीडिया के सामने रख रही हैं /
.रेवती के इस खुलासे ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है, हालांकि उन 14 लोगों में से किसी की भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अभिनेत्री द्वारा किए गए इतने हैरान कर देने वाला खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है / सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और इस मामले पर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाई करने की मांग भी उठाई है /
.
.अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इन 14 लोगों ने ना केवल उनका शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी उत्पीड़न किया है / रेवती ने सिद्दीकी के अलावा इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक राजेश का नाम भी लिखा है, जो कई नेशनल और स्टेट लेवल पर अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स जीत चुके हैं / रेवती ने इस लिस्ट में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता नंदु अशोकण समेत पुलिस विभाग से लेकर कई प्रोफेशन से जुड़े लोगों का नाम दिया है /
.गौरतलब है कि रेवती संपत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं / रेवती ने फिल्म पटनागढ़ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी / उन्हें साल 2018 में विष्णु उद्यन द्वारा निर्देशित फिल्म वक्त से इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान हासिल हुई थी / उनकी फिल्म पटनागढ़ इस फिल्म के एक साल बाद रिलीज हुई थी। एक्टिंग के अलावा रेवती सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करती हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
14 people raped famous actress the names of film directors heroes politicians police officers and doctors were among the rapists Delhi































