PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

फर्जी वैक्सीन लगाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तो सामने आया असल सच, बड़े कॉलेज का नाम शामिल,

Fake vaccine gang busted, name of a big college came to hear Mumbai Vaccination Scam

Fake vaccine gang busted, name of a big college came to hear Mumbai Vaccination Scam

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई पुलिस ने हाल ही में कोविड वैक्सीन कैंप चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था / इस गिरोह के जाल में फंसने वाला शहर के एक बड़े कॉलेज का नाम अब सामने आया है / इस कॉलेज का नाम आदित्य कॉलेज ऑफ डिजाइन स्टडीज है / इस कॉलेज के ट्रस्टी आशीष मिश्रा ने मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि इस गिरोह के झांसे में आकर उन्होंने 3 जून को कैंप का आयोजन करवाया था, जिसमें 213 लोगों को वैक्सीन लगी थी / इन 213 लोगों में कॉलेज के छात्र, ट्रस्टी और कॉलेज के कर्मचारी हैं /

.

.

कॉलेज ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि 3 जून 2021 को आदित्य कॉलेज परिसर में आयोजित टीकाकरण अभियान का आयोजन एक बड़े अस्पताल के मुख्य प्रबंधक राजेश पांडे की एक इवेंट कंपनी द्वारा किया गया था / जिन्होंने सहमति व्यक्त की और आश्वासन दिया कि पूरा शिविर पर्यवेक्षण में होगा. पांडे ने आश्वासन दिया था कि वो इसका आयोजन करवाएगा, सभी आवश्यक अनुमतियां और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करेगा और हमारा यानी कि कॉलेज का काम केवल भुगतान तक ही सीमित रहेगा /

.

.

उसकी बात मानते हुए आदित्य कॉलेज ने अपने छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कॉलेज के ट्रस्टी के लाभ के लिए 18-44 उम्र वर्ग के लिए कोविन में टीकाकरण स्लॉट हासिल करने में कठिनाई को देखते हुए उक्त शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया / आदित्य कॉलेज का उद्देश्य ट्रस्टी सहित अपने हितधारकों और सहयोगियों को टीकाकरण प्रदान करना था, जिन्हें उस कैंप में टीका लगाया गया है /

.

.

कॉलेज ने आगे कहा कि विभिन्न मीडिया के माध्यम से यह हमारे संज्ञान में आया है कि लोगों के एक समूह ने अपने निवासियों के लिए कांदिवली में एक हाउसिंग सोसाइटी यानी हीरानंदानी में इसी तरह का अभियान चलाया / इस समाचार को देखने और टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में देरी के बाद आदित्य कॉलेज ने भी टीकाकरण अभियान के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज की है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Fake vaccine gang busted, name of a big college came to hear Mumbai Vaccination Scam