Dubai eases travel restrictions for those coming from India Know new guidelines
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दुबई : दुबई सरकार ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है / संयुक्त अरब अमीरात ने दूसरी लहर के आने के बाद अप्रैल के अंत से भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था /
. .भारत से दुबई आने वाले यात्रियों वैध रिहायशी वीजा और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों डोज लेना जरूरी होगा, नए प्रोटोकॉल के अनुसार इन नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी / वर्तमान में सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पूतनिक वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन यूएई सरकार द्वारा अप्रूव्ड हैं /
..
इसके अलावा भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को रवाना होने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से करनवाना होगा / दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा / इसके साथ ही भारत से आने वाले यात्रियों को तब तक संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा, जब तक कि वे अपनी पीसीआर टेस्ट रिजल्ट प्राप्त नहीं कर लेते, जो 24 घंटों के भीतर मिलना अपेक्षित है /
. .दुबई में शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम की अगुआई वाली संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने नए नियमों के 23 जून से प्रभावी होने की घोषणा की है / नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ा दिया है / कार्गो फ्लाइट, चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ानें संचालित होती रहेंगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Dubai eases travel restrictions for those coming from India Know new guidelines































