PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में फिर चली कई राउंड गोलियां, पूर्व पार्षद डिप्टी की अज्ञात हमलावरों ने की सरेआम हत्या, इलाके में फैली सनसनी,

former councilor congress leader Sukhmeet Deputy who returned after serving sentence in the kidnapping case of the film distributor son fired bullets at the deputy death Jalandhar Punjab

former councilor congress leader Sukhmeet Deputy who returned after serving sentence in the kidnapping case of the film distributor son fired bullets at the deputy death Jalandhar Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते गाजी गुल्ला इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई / जब कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान व पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी जोकि कुछ दिन पहले ही पैरोल पर आए थे कि आज दिन-दहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई / सुखमीत डिप्टी हाल ही में शहर के मशहूर मिक्की अपहरण कांड में जेल में सजा काट रहा था और इन दिनों पैराेल पर बाहर आया था /

.

.

आपको यह भी बता दें कि डिप्टी पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर व कॉलोनाइजर सुभाष नंदा के बेटे मिक्की के अपहरण व एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप था, जिसमें उसे दोहरी उम्रकैद की सजा हुई थी / गोली लगने के बाद डिप्टी को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / पुलिस के मुताबिक डिप्टी को कुल 9 गोलियां लगी हैं / कुछ गोलियां उसकी टांग पर मारी गई हैं, ताकि वह भाग न सके और उसके बाद अन्य गोलियां उसकी छाती व कनपटी पर मारी गई हैं /

.

इस दौरान घटना कि सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि स्विफ्ट कार में 3 लोग आए थे / उन्होंने पहले सुखमीत डिप्टी की बाइक को पीछे से टक्कर मारी / जब बाइक से वह गिर गया तो उसके बाद उसके ऊपर कई राउंड गोलियां चलाई गई / पुलिस इस मामले में परिजनों के बयान कलमबद्ध कर डिप्टी को धमकी मिलने जैसे मामले कि भी गहराई से जाँच कर रही है साथ ही इस हत्याकांड को किसी से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी के साथ भी जोड़कर देख रही है ताकि हत्या के कारणों को जांचा जा सके /

.

.

वहीं डिप्टी के चचेरे भाई राजबीर ने पुलिस को दिए बताया में यह भी बताया कि वह घर में बैठे चाय पी रहे थे / इसी दौरान डिप्टी को किसी की कॉल आई / उसने कहा कि वह किसी की जन्मदिन पार्टी में जा रहा है और केक कटवाकर वापस आ जाएगा / घर से निकले 5 मिनट ही हुए थे कि अचानक उन्हें कॉल आई कि डिप्टी का किसी से झगड़ा हो गया है /

.

वह भागे-भागे मौके पर पहुंचे तो बाइक गिरी हुई थी और डिप्टी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा चुका था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई / राजबीर ने यह भी खा कि उन्हें नहीं पता कि जन्मदिन बनाने के लिए किसने डिप्टी को बुलाया था / फ़िलहाल पुलिस उक्त फोन करने वाले का भी पता कर रही है जिसने डिप्टी को फ़ोन करके घर से बुलाया था / आपको यह भी बता दें कि डिप्टी ने राजनीति में रहकर एक अलग पहचान कुछ समय में बना ली लेकिन जब अपहरण कांड से उसका नाम आया तो उसी डिप्टी के नाम को अर्श से फर्श पर गिरते हुए देर नहीं लगी /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

former councilor congress leader Sukhmeet Deputy who returned after serving sentence in the kidnapping case of the film distributor son fired bullets at the deputy death Jalandhar Punjab