24 thousand liters of petrol tanker stolen from outside hindustan petroleum depot brought from bathinda and raised at night Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में रामा मंडी इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के डिपो के बाहर से 24 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर चोरी हो गया / टैंकर का ड्राइवर शनिवार को इसे बठिंडा से भरकर लाया था / जब वह रविवार सुबह पहुंचा तो टैंकर गायब था / घटना की शिकायत की गई तो पहले PCR कर्मी भेजकर पुलिस ने खानापूर्ति कर दी / हालांकि जब कंपनी के बड़े अफसर पहुंचे तो पुलिस मौके पर आई और ट्रक तलाशने के लिए CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं /
. . .ड्राइवर जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह शनिवार को तेल टैंकर लेकर आया था / उसे चैक करवाने के बाद रात करीब 7 बजे डिपो के बाहर खड़ी कर वह घर चला गया / वह रविवार सुबह आया तो टैंकर गायब था / इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी / रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारी आए और थाने आने की बात कह गए / इस बारे में उसने तुरंत अपने कंपनी के अफसरों को सूचना दी / सोमवार सुबह वो वहां पहुंचे तो उसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है /
.
.अब पुलिस ने इस रोड से लगी सभी सड़कों पर CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं / तेल का पूरा टैंकर होने की वजह से पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है कि कहीं इससे किसी संगीन वारदात को अंजाम न दिया जाए / थाना रामा मंडी के SHO सुलक्खन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है / पुलिस जल्द से जल्द टैंकर को ट्रेस करने में लगी हुई है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
24 thousand liters of petrol tanker stolen from outside hindustan petroleum depot brought from bathinda and raised at night Jalandhar































