DAV University Jalandhar commemorates International Yoga Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर द्वारा अपने परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डीएवी गान से हुई / शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने उप निदेशक खेल डॉ. यशबीर सिंह के मार्गदर्शन में इस आयोजन को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सफल बनाया / डीएवी योग संदेश में पद्मश्री व डीएवी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री. पूनम सूरी जी ने सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने को कहा क्योंकि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी सभी विकारों को दूर करता है /
. . .डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर आफिसिएटिंग डॉ. जसबीर ऋषि, डॉ. के एन कौल, रजिस्ट्रार आफिसिएटिंग और डीन अकादमिक आफिसिएटिंग डॉ. आर के सेठ, अन्य सभी कर्मचारियों व फैकल्टी सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया / शारीरिक शिक्षा विभाग के सदस्यों डॉ यशबीर सिंह, डॉ सी पी सिंह, रोहित चैहान और डॉ मंजू देवरारी ने विभिन्न योग मुद्राओं संबंधी जानकारी दी /
.
.डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि ने सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने की सलाह दी क्योंकि श्वास और आसन से शरीर, मन और आत्मा पर समग्र प्रभाव पड़ता है / इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया / इसे देश भर में 800 से अधिक प्रतिभागियों और लगभग 300 स्कूल और कॉलेजों से देखा गया / इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले ज्यादातर प्रतिभागी पंजाब के अलावा हरियाणा, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड राज्यों से थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
DAV University Jalandhar commemorates International Yoga Day































