Jagjit Singh Lucky Vice Chairman of Punjab Pradesh Congress Committee Vyapar Cell said that Punjab Congress President Sunil Jakhar should be removed from the post of President Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब कांग्रेस में बीते कई महीनों से चली आ रही कलह को लेकर पंजाब कांग्रेस के सितारे डगमगाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा खामियाजा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भी देखते को मिल सकता है, लेकिन ऐसे में अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ की प्रधानगी को लेकर कांग्रेस पार्टी में यह मुद्दा भी कलह का कारण बनता जा रह है /
.
ऐसे में अब जालंधर से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिससे कांग्रेस पार्टी को आने वाले विद्यानसभा 2022 के चुनावों के दौरान मिलने वाली चुनौतियों अब दिखाई देने लगीं हैं / इस संबंध में जब PTB News ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की से संपर्क कर
..
उनके द्वारा Social मीडिया पर डाली गया एक पोस्ट जिसमें उन्होंने लिखा था कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ को जल्द से जल्द बदला जाना चाहिए के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जब सुनील जाखड़ कांग्रेस कीमती के प्रधान बने थे तो उनको और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगा था कि सुनील जाखड़ जरूर जमीनी स्तर पर रहकर कारकर्ताओं और पार्टी को और आगे ले जाने के लिए अपनी और से कुछ बड़ा प्रयास करेंगे,
.
लेकिन पिछले 4 सालों में ना तो उन्होंने कोई जमीनी स्तर पर रहकर पार्टी का विकास किया और ना ही पार्टी के कार्यकर्ता जोकि बीते कई सालों से पार्टी के लिए दिन रात करते हैं उनको ओर बड़ा अवसर प्रदान करने की छोटी सी कोशिश की, जगजीत सिंह लक्की ने आगे यह भी कहा कि इस दौरान न तो वार्ड, ना ही मोहल्ला और न ही हल्का स्तर पर नई कार्यकारणी का कोई भी गठन नहीं किया गया और ना ही पंजाब के गांवों में युवाओं को पार्टी के बिस्तर के लिए नए अवसर दिए गए,
.जिससे पंजाब कांग्रेस पार्टी पार्टी अंदर से खोखली और बेजान हो चुकी है / उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर समय रहते सुनील जाखड़ को हटाया जाता है और नए चेहरे को प्रधान नियुक्त किया जाये और जमीनी स्तर पर कारकर्ताओं को जोड़कर नए अवसर दिए जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से पंजाब में होने वाले 2022 जे चुनावों में जीत का परचम लहरा सकती है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Jagjit Singh Lucky Vice Chairman of Punjab Pradesh Congress Committee Vyapar Cell said that Punjab Congress President Sunil Jakhar should be removed from the post of President Jalandhar































