PTB News

Latest news
हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़ ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी

लायंस क्लब में हुई मारपीट व पत्रकार के साथ की गई धक्का-मुक्की व कैमरा छीनने के मामले में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Police arrested one in the case of assault in Lions Club and scuffle with journalist and snatching camera Amritsar Punjab PTB News

Police arrested one in the case of assault in Lions Club and scuffle with journalist and snatching camera Amritsar Punjab PTB News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : 25 जून 2021 को अमृतसर में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 डी की कांफ्रेंस के दौरान हुई गुंडागर्दी के बाद अमृतसर पुलिस ने तुरंत सख्त करवाई करते हुए 2 FIR दर्ज़ करके आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और बाकी आरोपी अभी फरार हैं।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा पदाधिकारी रूल्स और रेगुलेशंस की धज्जियां उड़ा कर अपने दो चहेतों को ऊंचे पद पर बिठाना चाहता था। लेकिन उनके नॉमिनेशन पेपर रद्द होने के बाद हताशा में उसने मीटिंग को 28 जून तक निलंबित कर दिया। उसके बाद पूर्व इंटरनेशनल पदाधिकारी की मौजूदगी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब नरेश अग्रवाल वहां से जा रहे थे तो वहां मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुदीप गर्ग पर कातिलाना हमला करके उनके सिर के बाल पकड़ कर उनका विग उखाड़ दिया और बुरी तरह से मारपीट की गई। जिससे सुदीप गर्ग को गंभीर चोटें आईं।

.

इस पूरे घटनाक्रम की एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा जोकि इस पूरी मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था उक्त दोषियों के इशारे पर उस पर भी हमला करके उसका कैमरा तोड़ दिया और उसके गले में सोने की चेन छीन ली। हैरानी की बात है कि कोरोना महामारी के चलते सरकारी आदेशों की इस दौरान धज्जियां उड़ाते हुए वहां 250 के करीब अपने चहेतों का जमावड़ा इक्ट्ठा किया गया था।

.

.

यहां यह वारणनीय है की लायंस इंटरनेशनल अपने सेवा कार्यों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है और यह भी कहा जाता है कि विदेशों में लायंस क्लब के सदस्यों को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन डिस्ट्रिक्ट 321 डी में पिछले कुछ वर्षों से असामाजिक और गुंडा तत्वों का राज हो गया है, जिन्होंने इसे अपने घटिया स्वार्थों को पूरा करने के लिए समाज सेवा छोड़ कर इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है।

.

जिसको लेकर सभी लायन सदस्यों में जबरदस्त रोष है लेकिन वो इन लोगों की गुंडागर्दी के चलते डर के माहौल में चुप थे, लेकिन अब सदस्यों ने यह तय कर लिया है की चाहे जो हो जाए अब वो चुप नहीं बैठेंगे और दोषियों को सजा दिलवा कर ही रहेंगे। इस पूरे मामले में जब अमृतसर के पुलिस कमिश्नर डाक्टर सुखचैन सिंह गिल IPS से बात की गई तो उन्होंने दोनों FIR की पुष्टि करते हुए मीडिया से जुड़े कुछ सूत्रों को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच के बाद सख्त से सख्त करवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

.

इस दौरान सूत्रों को जो जानकारी मिकी है उनके अनुसार यह पता चला है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी में आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Police arrested one in the case of assault in Lions Club and scuffle with journalist and snatching camera Amritsar Punjab PTB News