PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

भीषण गर्मी के बीच पंजाब में बिजली के लिए मचा हाहाकार, कुछ उद्योगों पर दो दिन का आफ डे किया गया लागू, पावरकॉम ने की अपील, रखें अपना AC बंद,

power crisis in punjab two days off day applicable on some industries Chandigarh Punjab PTB Big Breaking News

power crisis in punjab two days off day applicable on some industries Chandigarh Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : एक तरफ जहां पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है / वहीं दूसरी तरफ राज्य में बिजली कट भी बढ़ गए हैं / ऐसे में आम जनता सड़कों पर उतर आए हैं / कई जगह तो 24-24 घंटे से बिजली ही नहीं है / ऐसे में लगातार गहरा रहे बिजली संकट की गाज अब उद्योगों पर गिरी है / इसके अलावा सरकारी एवं सार्वजनिक दफ्तरों को भी तीन दिन के लिए एसी बंद रखने को कहा गया है /

.

.

पंजाब में लार्ज इंडस्ट्री, आर्क फर्नेस इंडस्ट्री, इंडक्शन फर्नेस इंडस्ट्री एवं रोलिंग मिल-कैटेगरी दो एवं तीन फीड के लिए दो दिन का साप्ताहिक आफ डे लागू कर दिया गया है / वीकली आफ डे के दौरान फिक्स्ड चार्जेज वसूल नहीं किए जाएंगे / पावरकाम के सेंट्रल जोन में एक जुलाई वीरवार को दोपहर बाद चार बजे से लेकर तीन जुलाई दोपहर बाद चार बजे तक वीकली आफ डे रहेगा /

.

.

पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है / दूसरा राज्य में धान की रोपाई का काम चल रहा है, ऐसे में बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है / सूबे में बिजली की मांग 14500 मेगावाट के भी पार पहुंच गई है / इसके अलावा बठिंडा स्थित तलवंडी साबो प्लांट का एक यूनिट बंद होने से बिजली संकट बढ़ गया है / ऐसे में पावरकाम ने लोगों से बिजली की बचत करने को कहा है /

.

.

पावर कॉम के डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने बताया के मानसून में हो रही देरी, राज्य में धान की रोपाई और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट बंद होने के कारण बिजली संकट बना है / राज्य में मौजूदा समय में बिजली की डिमांड का आंकड़ा 14500 मेगावाट को छू चुका है / डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने फिर दोहराया के बिजली का इस्तेमाल संयमपूर्ण तरीके से किया जाए / विभिन्न सरकारी दफ्तरों में मौजूद स्टाफ से उन्होंने अपील की कि वह अपने दफ्तरों और कार्य स्थलों पर बगैर जरूरत की लाइटों और बिजली से चलने वाले हाई पावर उपकरणों को तीन दिन तक बंद रखें /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

power crisis in punjab two days off day applicable on some industries Chandigarh Punjab