PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

यूरोप की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी,

7 eu countries and switzerland approved covishield

7 eu countries and switzerland approved covishield

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : विदेश की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए खुशखबरी है / यूरोपीय संघ (EU) के सात देशों और स्विट्जरलैंड ने भारत की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है, जिन भारतीयों ने कोविशील्ड की दोनों डोज ले ली हैं वो अब EU के सात देशों और स्विट्जरलैंड की सैर करने जा सकते हैं / 7 यूरोपीय संघ के देशों-ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड और स्पेन के अलावा

.

.

स्विट्जरलैंड ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन को ग्रीन पासपोर्ट में शामिल किया है / आपको बता दें कि इससे पहले EU ने भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड को मंजूरी नहीं दी थी, जिससे इस वैक्सीन को लगवाने वालों को ग्रीन पास नहीं मिल रहा था / भारत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और वैक्सीन लगवाने वालों को ग्रीन पास नहीं मिल पाने पर नाराजगी जताई /

.

.

भारत ने चेतावनी दी कि अगर EU ग्रीन पास जारी नहीं करेगा तो वह यूरोप से आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन नियम अनिवार्य कर देगा / भारत के सख्त रूख के बाद EU नरम पड़ा और कोविशील्ड को मान्यता दे दी है, हालांकि भारत ने कोवैक्सीन लगवाने वालों को भी ग्रीन पास देने को कहा था लेकिन EU ने अभी कोविडशील्ड को ही ग्रीन पास दिया है /

.

.

भारत ने EU से कहा था कि वह co-win पोर्टल के जरिए जारी वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट को स्वीकार करे / विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, जोसफ बोरेल फोंटेलेस के साथ बैठक के दौरान कोविशील्ड को ईयू के डिजिटल कोविड सर्टीफिकेट योजना में शामिल करने का मुद्दा उठाया था / इटली में G20 की समिट से इतर यह बैठक हुई थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

7 eu countries and switzerland approved covishield