PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

500 व 2000 रुपये के नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया कपूरथला पुलिस ने बड़ा खुलासा, 6 को किया गिरफ्तार,

kapurthala police arrest six persons for fake printing of rs 2000 notes Punjab

kapurthala police arrest six persons for fake printing of rs 2000 notes Punjab

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने 2000 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर उन्हें कार के जरिये बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके छह लोगों को गिरफ्तार किया है / उनके पास से नकली नोटों की 1,47,000 रुपये की राशि के साथ 7500 रुपये कैश बरामद हुआ है / आरोपितों से नकली नोट बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने वाले केमिकली ट्रीटेट कागज के 30 पैकेट, केमिकल और रंगों से भरी बोतलों नकली मुद्रा वितरित करने वाले तीन वाहनों को भी पकड़ा है /

.

.

आरोपितों की पहचान परगट सिंह निवासी राजेवाल (खन्ना), हरप्रीत कौर उर्फ प्रीति निवासी मुल्लांपुर सरहिंद, चरनजीत सिंह उर्फ चन्ना एवं मोहिंदर कुमार दोनों निवासी भंडाल बेट, पवन कुमार सेठी और खन्ना सिटी निवासी गुरविंदर सिंह गुरी के रूप में हुई है / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुभानपुर थाने की पुलिस टीम को पता चला कि स्कोडा कार में परगट सिंह और हरप्रीत कौर भोले-भाले लोगों को दोगुने पैसे का लालच देकर नकली नोट बांट रहे हैं /

.

इस पर कार्रवाई के लिए एएसपी भुलत्थ अजय गांधी (आईपीएस) के नेतृत्व में एसएचओ थाना सुभानपुर सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष पुलिस दल गठित किया गया / पुलिस दल ने नडाला से सुभानपुर रोड पर विशेष चेक पोस्ट बनाकर स्कोडा कार को चेकिंग के लिए रोका / तलाशी में पुलिस को 2000 रुपये का एक नोट बरामद हुआ / इसके अतिरिक्त 7500 रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ केमिकल से भरी बोतल, 20 ग्राम वजन का पाउडर वाला एक पैकेट, 500 का नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 400 केमिकली ट्रीटेड पेपर के 4 पैकेट और 2000 के नोट बनाने के लिए 800 व्हाइट पेपर के 8 पैकेट बरामद हुए /

.

.

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला था कि वे आसानी से पैसा कमाने के लिए इस अवैध धंधे में उतरे हैं / गिरोह के कुछ और सदस्य भी अलग-अलग वाहनों में लोगों को नकली नोट बांट रहे हैं / इनके वाहनों में भारी मात्रा में कच्चा माल भी मौजूद होता है, जिससे नकली नोट बनते हैं / इसके बाद पुलिस दल ने एक महिंद्रा मैक्सिको वाहन से चरनजीत सिंह चन्ना और महिंदर कुमार को पकड़ा / उनसे 500 के नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 300 रासायनिक रूप से उपचारित कागजों के 3 पैकेट और 2000 रुपये के नोट बनाने के 200 व्हाइट पेपर के 2 पैकेट जब्त किए /

.

पुलिस टीम ने दयालपुर फ्लाईओवर के पास एक वेरना कार से पवन कुमार उर्फ सेठी और गुरविंदर सिंह गुरी को गिरफ्तार किया / उनसे 2000 रुपये के 1,20,000 रुपये (60 नकली नोट) और 500 रुपये के 25000 रुपये (50 नकली नोट) मिले / आरोपितों से 500 के नोट बनाने के लिए रासायनिक रूप से उपचारित 300 कागजों के पैकेट और 2000 रुपये के नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 1000 व्हाइट पेपर के 10 पैकेट भी बरामद किए गए / पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना सुभानपुर में केस दर्ज कर लिया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें