PTB City न्यूज़ जालंधर : कई दिन बीत जाने के बावजूद बिजली की सप्लाई सही ढंग से ना दे पाने के लिए PSPCL नाकामयाब रही है / जिसका खामियाजा उद्योगपतियों को उठाना पड़ रहा है / ऐसे में अब इंडस्ट्री को PSPCL ने 7 से लेकर 10 जुलाई तक वीकेंड ऑफ रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं / वीकेंड बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगा और शनिवार सुबह आठ बजे तक चलेगा / पिछले सप्ताह वीरवार से लेकर शनिवार तक इंडस्ट्री में वीकेंड रखवाया गया था / हालांकि शुरुआत में इसे 2 दिन का ही बताया गया था लेकिन बाद में शनिवार तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए थे /
. . .बुधवार से लेकर शुक्रवार तक इंडस्ट्री में वीकेंड रखने के आदेश सोमवार देर रात उद्योगपतियों के पास पहुंचा दिए गए हैं / पावरकॉम की तरफ से कैटेगरी 1, 2 एवं 3 को इस वीकेंड में शामिल किया गया है / पीएसपीसीएल ने दूसरी बार वीकेंड लागू रखने के आदेश से उद्योगपतियों में भारी रोष है / उद्योगपतियों का तर्क है कि मात्र तीन दिन इंडस्ट्री चली है और पावरकॉम ने बिजली मैनेजमेंट की बजाए दोबारा से वीकेंड थोप दिया है /
.
.इस दौरान कुछ उद्योगपतियों ने PSPCL के नॉर्थ जोन के चीफ इंजीनियर को पत्र लिखकर मांग की है कि वीकेंड को 3 दिन के बजाय 2 दिन का किया जाए / इसके अलावा लाज सप्लाई (एलएस) उपभोक्ताओं को 99 केवीए तक काम करने की अनुमति दी जाए / यही नहीं कुछ ने तो यह भी कहा है कि दूसरे वीकेंड के कारण इंडस्ट्री का उत्पादन ठप हो गया है / रोजाना हजारों रुपये का डीजल खर्च कर जनरेटर के साथ इंडस्ट्री को लगातार चालू नहीं रखा जा सकता है / सरकार एवं पावरकॉम को इंडस्ट्री के बारे में जरूर कुछ सोचे, नहीं तो इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर खड़ी हो जाएगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































