PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, चालक की हुई मौत, 2 बच्चों सहित 5 लोग हुए गंभीर घायल,

accident in mandi truck and car collision driver dead 5 injured Himachal Pardesh

PTB Big Accident न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बलद्वाडा तहसील में घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर प्लासी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी / हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं / ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है /

.

.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्रेम सिंह निवासी खुड़ला के रूप में हुई है, जबकि कार में सवार प्रेम सिंह का 20 वर्षीय बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया है / वहीं 25 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र तिलक राज को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है /

.

.

26 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी खेमराज और उसका 5 वर्षीय बेटा प्रियंसु और 4 वर्षीय बेटी रूजल भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं / घायलों को बलद्वाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है / जब दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हुई तो आसपास के लोग घटनास्थल पर इक्कठा हो गए और उन्होंने घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला /

.

.

निज़ी वाहन में डालकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा ले गए जहां डाक्टर ने प्रेम सिंह की मृत घोषित कर दिया और अन्य चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नेरचौक को रेफर कर दिया / डीएसपी सरकाघाट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार है और उसे ढूंढने के लिए पुलिस बल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें