PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है / किसानों के समर्थन और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार शिरोमणि अकाली दल एवं उनकी गठबंधन पार्टी संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही है / वहीं आज बुधवार को इसी प्रदर्शन के दौरान संसद के गेट नंबर-4 पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और शिरोमणि अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर बादल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली / इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर निशाने साधे /
. . .कांग्रेस सांसद बिट्टू ने अकाली दल के प्रदर्शन को नौटंकी बताते हुए कहा कि जब कानून पास हुए तो हरसिमरत कौर बादल मंत्री थीं / कानून पास होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया / अब झूठ बोल रही हैं कि मैं कैबिनेट में मंत्री नहीं थीं / बिट्टू ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बैठी थीं / इतना ही नहीं दो महीने लगातार अकाली दल ने बिल के हक में भी बात की / वहीं दूसरी तरफ, हरसिमरत बादल ने अपनी सफाई में जोरदार नारे लगाते हुए कहा कि यह बताए, राहुल गांधी ने इन कानूनों के लिए अभी तक क्या किया है /
.
.आपको यह भी बता दें कि उल्लेखनीय है कि किसान संगठन कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई महीनों से अधिक समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं / किसान संगठनों और सरकार के बीच ग्यारह दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ है / वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि सरकार आंदोलनकारी किसान संगठनों के साथ खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































