PTB Big न्यूज़ अमृतसर : कुख्यात गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधोवालिया की बुधवार सुबह माैत हाे गई / कंधोवालिया मंगलवार रात अमृतसर के मजीठा रोड स्थित के.डी. अस्पताल में अपने दो साथियों के साथ यहां दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था /
. .इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने कंधोवालिया और उसके दो साथियों पर गोलियां बरसा दीं / कंधोवालिया को सिर और छाती में गोली लगी थी / आपको बता दें कि, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें हमलवार सरेआम गोलियां चलाते हुए दिखाईं दे रहे हैं /
..
वहीं भगवानपुरिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस फायरिंग की जिम्मेवारी ली है / गैंगस्टर जग्गु ने लिखा- सत्त श्री अकार सभी वीरों को / अमृतसर में कल रात राणा कंधोवालिया का कत्ल हुआ, उसकी जिम्मेवारी मैं जग्गू भगवानपुरिया और मेरा भाई गोल्डी बरार लेते हैं /
. .यह कत्ल मेरे वीर मनदीप तोफान बटाला वाले ने किया है / सभी को पता है कि राणा विक्की गौंडर और दविंदर बंबीहा ग्रुप का साथ देता था, जिसने तरनतारन वाले कांड में दविंदर बंबीहा के कहने पर हमारे भाई की किडनैपिंग की थी / हमने उसे पहले ही चेतावनी दी थी / इस खबर के बाद जहां पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है / वहीं कुख्यात गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा कंधोवालिया पर सरेआम हुई फायरिंग के बाद पुरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































