PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा महीने भर चलने वाले पर्यावरण सुरक्षा अभियान का श्री करनेश शर्मा, कमिश्नर, म्युनिसिपल कारपोरेशन जालंधर ने किया उद्घाटन,

KMV's month long Environment Protection Drive Inaugurated by Mr. Karnesh Sharma, Commissioner, Municipal Corporation Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर द्वारा पर्यावरण सुरक्षा अभियान का आगाज किया गया /श्री करनेश शर्मा, कमिश्नर, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, जालंधर ने इस आयोजन में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की / के.एम.वी. की वाटर वॉरियर्स टीम, एन.एस.एस. विभाग तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने समूह फैकल्टी मेंबरज के साथ इस प्रोग्राम में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया /

.

.

मुख्य मेहमान का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कन्या महाविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पथ प्रदर्शक संस्था है जिस द्वारा इस दिशा की ओर क्लीन एंड ग्रीन केंपस जैसे प्रयत्नों के साथ-साथ पौधारोपण मुहिम, सफाई रैलियां एवं अभियान, पॉलिथीन मुक्त शहर मुहिम आदि जैसी निरंतर गतिविधियों के अलावा स्वच्छ भारत अभियान में भी बहुमूल्य योगदान डाला गया है /

.

आगे बात करते हुई उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदूषण की रोकथाम, शुद्ध हवा की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं पर्यावरण को हरा-भरा और साफ-सुधरा बनाने के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद के साथ शुरू किया गया है / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत अपनाए गए गाँवों एवं स्कूलों में इस ड्राईव के तहत पौधे लगाने के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सुथरे पर्यावरण यकीनन बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे /

.

मुख्य मेहमान श्री करनेश शर्मा ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि भारत की इस गौरवमई संस्था कन्या महाविद्यालय में आना अपने आप गर्व का विषय है तथा यह भी महत्वपूर्ण है कि के.एम.वी. जैसी संस्था पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सोशल आउटरीच गतिविधियों के आयोजन के साथ अपना महत्वपूर्ण रोल निभा रही है / इसके अलावा मुख्य मेहमान द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्राओं को उत्साहित करते हुए पौधा भी लगाया गया /

.

.

मैडम प्रिंसीपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा अध्यक्षा अंग्रेजी विभाग, श्रीमती साधना टंडन, अध्यक्षा, एनवायरनमेंट साइंस विभाग, लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा, श्रीमती आशिमा साहनी, डॉ. हरप्रीत तथा समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की /

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें