PTB News

Latest news
एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए

भारत के 3 रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की आंतकियों ने दी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा,

panic threats to blow up 3 railway stations of mumbai and amitabh bachchans bungalow the hands and feet of the police Mumbai

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई पुलिस को मिले एक गुमनाम फोन कॉल ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है / दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं / बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए / आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली, लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला /

.

.

वहीं इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच की CIU यूनिट ने राजू कांगने और रमेश शिरसाठ को गिरफ्तार किया है, फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जा रही है / पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं /

.

.

उन्होंने बताया कि कॉल मिलने के बाद, रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, फिलहाल वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है / वहीं सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उस नंबर पर संपर्क किया, जिससे कॉल किया गया था, लेकिन दूसरी बार फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अब मुझे परेशान मत करो और फोन काट दिया /

.

.

उसके बाद से उस व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया / संदिग्ध ने फोन स्विच ऑफ कर दिया था / अज्ञात फोन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल चारो जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया / संबंधित स्थानों पर बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है, पिछले कुछ घंटों से तलाशी अभियान जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है / मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें