PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : सांसद सनी देओल एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं / उन्होंने पठानकोट के विधानसभा हल्का सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ बब्बू की बेटी द्वारा बुक करवाई गई महिंद्रा थार गाड़ी उन्हें आउट आफ टर्न दिलाने के लिए कार मेकिंग कंपनी के अधिकारियों को सिफारिशी पत्र लिखा है / विरोधी पार्टियों के नेता इंटरनेट मीडिया पर सांसद के इस पत्र को वायरल करके कड़ा विरोध जता रहे हैं /
. .सांसद सनी देओल ने महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों को अपने निजी लेटर पैड पर पत्र जारी किया है / इसमें उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू की बेटी शुरबी ठाकुर ने महिंद्रा थार एलएक्सएचटीएमटी डीजल मॉडल 20-1-2021 को 21,000 रुपये एडवांस देकर बुक करवाई है / उन्हें यह गाड़ी आउट आफ टर्न जल्द उपलब्ध करवाई जाए /
..
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अरूणा चौधरी के पति वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी ने सांसद सनी देओल पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य छोड़ सांसद एक विधायक बेटी को गाड़ी दिलाने में जुटे हैं / थार के लिए समय है, लेकिन पंजाब के लिए नहीं / जनहित के कार्यों के बजाय उनका लेटर पैड एक विधायक की बेटी की ख्वाइश को पूरा करने को इस्तेमाल किया जा रहा है, जोकि शर्मनाक है /
. .इसी तरह गुरदासपुर के कांग्रेस पार्टी से जुड़े सागर शर्मा, गौरव महाजन और राजन शर्मा ने भी सांसद सनी देयोल के हल्के से गायब रहने और अन्य विकास कार्य करवाने के बजाय अपनी पार्टी के विधायक की बेटी को निजी गाड़ी दिलाने को शर्मनाक बताया है / सनी देओल का लिखा ये पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में इस पर तरह-तरह के तंज कसे जा रहे हैं / एक शख्स ने लिखा कि शुक्र है, सांसद ने काम करना तो शुरू किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































