PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. ने प्राप्त किया ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैम्पियन’ अवार्ड,

HMV received ONE DISTRICT ONE GREEN CHAMPION AWARD

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से नवाजा गया है / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने यह अवार्ड डिप्टी कमिश्नर आईएएस श्री घनश्याम थोरी के निर्देशन में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान एडीसी डिवेल्पमेंट श्री जसप्रीत सिंह से प्राप्त किया / काउंसिल की ओर से इस समारोह के कोआर्डिनेटर रनबीर तथा गौरव थे /

.

.

शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन चैंपियन’ अवार्ड में लगभग 1000 उच्च शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया जो कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है / यह अवार्ड कैंपस ग्रीनरी, स्वच्छता तथा रखरखाव, कैंपस में टॉलेट की पर्याप्तता ट्री प्लांटेशन तथा स्वच्छ कल्चर को प्रोमोट करने में कम्यूनिटी आउटरीच प्रोग्राम पर आधारित है /

.

.

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने बताया कि हंसराज महिला महाविद्यालय का उद्देश्य नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा का प्रसार करना तथा लड़कियों को स्किल आधारित शिक्षा प्रदान करना है ताकि वह भविष्य में आत्मनिर्भर हो सके / एचएमवी की ओर से छात्राओं को ग्रीन इनीशिएटिव, स्वच्छता अभियनों में भाग लेने के अनगिनत अवसर प्रदान किए जाते हैं / कालेज की छात्राएं लगभग 11 गांवों में स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान चला चुकी हैं / यह अवार्ड इन्हीं प्रयासों का प्रमाण है।

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया को भी बधाई दी / उन्होंने कहा कि यह प्रयास हमारे डीएवी के मार्गदर्शकों की इनोवेशन के कारण ही संभव हुआ है / डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि कालेज को विभिन्न प्रमाणों पर आंका गया जैसे ग्रीनरी, जल शक्ति, कैंपस में पानी की पर्याप्तता, कूड़ा प्रबंधन, हॉस्टल क्षेत्र, डिस्पोजल की प्रक्रिया, वाटर हारवैस्टिंग, कैंपस में स्वच्छता कल्चर, अक्षम विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं, एनर्जी, आडिट आदि / इस अवसर सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी तथा श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें