पूरी तरह टीकाकरण करवा चुकी छात्राओं ने कालज किया शुरू,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आऊटलुक मैगजीन एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के बेस्ट कालजिस सर्वेक्षण अनुसार टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर में हवन यज्ञ के आयोजन के साथ नए अकादमिक सत्र 2021-2022 का शुभ आरम्भ किया गया /
. .इस अवसर पर चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मण्डल, श्रीमती नीरजा चन्द्र मोहन, सदस्य, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रेजिडेंट, धु्रव मित्तल, कोषाध्याक्ष तथा डॉ. सतपाल गुप्ता, सदस्य, KMV मैनेजिंग कमेटी के साथ-साथ विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी एवं समूह अध्यापकों और छात्राओं ने शिरकत की / वित्र मंत्र उच्चारण के साथ-साथ सर्व शक्तिमान एवं सर्व व्यापक परमात्मा के प्रति नतमस्तक होते हुए हवन में अहुतियां डाल सभी ने विद्यालय, छात्राओं, मानवता एवं सम्पूर्ण विश्व के कल्याण एवं विकास की कामना की /
.हवन की समाप्ति के उपरांत चन्द्र मोहन ने संबोधित होते हुए कहा कि महामारी की चुनौती पूर्ण परिस्थतियों को पार कर नए अकादमिक सत्र के आरम्भ के लिए एकत्र होना सचमुच ही सभी के लिए हर्षोल्लास का विषय है परन्तु पूर्व तौर पर चुनौतियों को खत्म करने के लिए हम सभी का मजबूत होना बेहद जरूरी है और नई परिस्थितयों के अनुसार अपने आपको बदलने अपने कार्य क्षेत्र को समय के अनुसार परिवर्तन की ओर लेकर जाने के लिए नए विचारों संकल्पों के ऊपर एक नए दृष्टिकोण से विचार किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में भी ऐसी चुनौती पूर्ण परिस्थितयों का और बेहतरी के साथ सामना करने में मानवता सक्षम बन सके /
.
इसके इलावा उन्होंने करोना महामारी के दौरान अध्यापकों द्वारा पूर्ण प्रतिब्धता के साथ निभाए गए कर्तव्यों की भी सराहना की और कहा कि हमें उन सभी विद्यार्थियों तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा प्रदान करने की जरूरत है जो आर्थिक स्रोतों की कमी के कारण शिक्षा से दूर हो रहे हैं / मैडम प्रिंसिपल ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी नई छात्राओं का स्वागत किया और कहा कि इस नए सत्र के दौरान अनेक नई चुनौतियां हो सकेंगी परन्तु समूह कन्या महाविद्यालय परिवार अपनी समूहिक प्रयत्नों के साथ प्रत्येक परिस्थिती को पार करते हुए निरंतर आगे बढ़कर सफलता हासिलकर अपनी परम्परा को दिन-प्रतिदिन बरकरार रखेगा /
. .उन्होंने बताया कि पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुकी छात्राओं द्वारा कालेज द्वारा आना शुरू हो चुका है / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि आटोनॉमस दर्जा प्राप्त कर विद्यालय द्वारा सलेबस को 21वीं सदी की जरूरत के अनुरूप अपग्रेड करते हुए विकासमई एवं गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा पर छात्राओं को प्रदान करने में बाकी शिक्षा संस्थाओं के लिए KMV अपने आपको एक रोल मॉडल के रूप स्थापित कर चुका है / इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग तथा डॉ. नीरज शर्मा, अध्यक्षा, संस्कृत विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की / इसके इलावा इस अवसर पर विद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ म्युजिक के द्वारा भजन भी गाए गए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































