PTB Big Political जालंधर / कपूरथला : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद उनके करीबी और पंजाब मिल्कफेड के मौजूदा चेयरमैन कैप्टन हरमिंदर सिंह कांग्रेस से नाता तोड़ कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए / कैप्टन हरमिंदर सिंह को शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार बाद दोपहर चंडीगढ़ में विधिवत सदस्यता दिलाई / उन्होंने उन्हें सुल्तानपुर लोधी से दल का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है /
. .कैप्टन हरमिंदर सिंह को टिकट मिलने से कई स्थानीय शिअद नेताओं के हाथ मायूसी लगी हैं, जिले के बड़े उद्योगपति व पेट्रोल पंप के मालिक कैप्टन हरमिंदर सिंह पिछले लंबे समय से कांग्रेस में संक्रिय हैं / 2014 के लोकसभा चुनावों दौरान वह सुल्तानपुर लोधी हलके में कांग्रेस की तरफ से सरगर्म हुए थे, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन हरमिंदर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेसी प्रत्याशी के तौर पर दावेदारी जताई थी लेकिन आलाकमान ने दोबारा नवतेज सिंह चीमा को टिकट दे दी /
.इसके पश्चात कांग्रेस ने कैप्टन हरमिंदर सिंह को पंजाब मिल्कफेड का चेयरमैन बनाकर उन्हें संतुष्ट करने की कोशिश की, मूल रूप से सुल्तानपुर लोधी हलके के गांव नसीरपुर निवासी कैप्टन हरमिंदर सिंह का ज्यादातर कारोबार कपूरथला में है / लंबे समय से वह सियासी तौर पर सुल्तानपुर लोधी में सक्रिय हैं / कैप्टन हरमिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल होने से हलके का सियासा पारा काफी बढ़ने लगा है /
.
.उधर, कैप्टन हरमिंदर सिंह की पैराशूट के जरिए अकाली दल में एंट्री से हलके के पुरानी अकाली नेताओं में काफी मायूसी है / उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई है लेकिन सुखबीर सिंह बादल कैप्टन को शिअद में शामिल करवाने का पक्का मन बना चुके हैं / शिअद की टिकट के लिए दावेदारी जताने वाले सुखदेव सिंह नानकपुर, सतबीर सिंह बिट्टू खीरावाली एवं सुखविंदर सिंह सुक्ख आदि ने एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरावाल के पक्ष में उतरते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव भी हाईकमान के समक्ष रखा था लेकिन सुखबीर अपने फैसले पर अड़िग हैं /
.उधर, पूर्व वित्त मंत्री डा. उपिंदरजीत कौर के दमाद इंजीनियर स्वर्ण सिंह, उनकी बेटी एसजीपीसी मेंबर गुरप्रीत कौर एवं भतीजा एडवोकेट कर्मजीत सिंह थिंद अलग से अकाली वर्करों का इक्टठ कर टिकट की दावेदारी जता चुके हैं / डॉ. उपिंदरजीत कौर एवं बाबू आत्मा सिंह के परिवार का तर्क है कि वह चार दशक से बादल परिवार के साथ खड़ा है, लेकिन इन तमाम दावों व दलीलों के बावजूद कैप्टन हरमिंदर सिंह की अकाली दल में एंट्री पर अब कोई संश्य नहीं है / ना ही उन्हें सुल्तानपुर लोधी से शिअद उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कोई संदेह है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































