PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग पर पूर्व कर्मचारी ने लगाया आरोप, सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दी अपनी सफाई,

facebook ceo mark zuckerberg in trouble again former employee accused of putting peoples safety at stake for profit

PTB Big News नई दिल्ली : आंतरिक दस्तावेज लीक होने के बाद फेसबुक पर लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगाने के आरोप लगा है / इस पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सफाई दी है / उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सच नहीं है / फेसबुक ने लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है /

.

.

दरअसल, कुछ दिन पहले फेसबुक के इंटर्नल दस्तावेज लीक करने वाली फ्रांसेस हौगेन अब खुलकर सामने आई हैं / उन्होंने आरोप लगाया था कि फेसबुक ने पैसा कमाने के लिए लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है / कंपनी का फ्यूल डिवीजन बच्चों को नुकसान पहुंचाता है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है /

.

बता दें, मार्क जुकरबर्ग का बयान तब सामने आया है जब सोमवार रात छह घंटे के लिए फेसबुक का सर्वर डाउन होने के बाद कंपनी के शेयर एकाएक नीचे गिर गए / इससे पहले जब पूर्व कर्मचारी फ्रांसेस ने कंपनी के दस्तावेज लीक किए थे तब भी कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था /

.

.

फ्रांसेस हौगेन फेसबुक की ही कर्मचारी रही हैं / एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने फेसबुक इसलिए ज्वाइन किया था क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि यहां से मैं दुनिया के लिए अच्छा कर सकती हूं, लेकिन मैं वहां से इसलिए चली आई क्योंकि फेसबुक के उत्पाद बच्चों के लिए नुकसानदेह होते हैं / ये विभाजन को बढ़ावा देते हैं और लेाकतंत्र को खतरे में डालते हैं /

.

मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है कि यह कहना बहुत ही अतार्किक होगा कि हम लाभ कमाने के लिए जानबूझ कर ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ाते हैं, जो लोगों को गुस्सा दिलाता है / उन्होंने कहा कि मैं किसी भी ऐसी तकनीकी कंपनी को नहीं जानता जो ऐसे कंटेंट का उत्पाद करती हो जो लोगों को नाराज या उदास कर दे / जुकरबर्ग ने कहा कि हमने पिछले कई सालों में इंडस्ट्री के मुताबिक लोगों की मदद की है / उनके लिए काम किया है हमें अपने काम पर गर्व है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें