PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

लखीमपुर खीरी के लिए अकाली दल के 7 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात,

delegation with bibi jagir kaur chandumajra and bikram majithia leaves for lakhimpur khiri by Amritsar airport will meet the families of the victims with Harsimrat Kaur Badal

PTB Big Political अमृतसर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का जायजा लेने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आज यानि शक्रवार की सुबह अकाली दल का डेलिगेशन रवाना हुआ / श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेलिगेशन ने फ्लाइट ली, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पहले से ही सक्रिय है / अकाली दल इस मुद्दे पर मौखिक रूप से भाजपा का विरोध तो कर रहा था, लेकिन कोई गतिविधि देखने को नहीं मिल रही थी /

.

.

वहीं दो दिन पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी एक जत्था यूपी के लिए रवाना करने की बात कही थी / आज यानि शुक्रवार की सुबह श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 7 लोगों का जत्था यूपी के लखीमपुर लेने के लिए रवाना हो गया / अकाली दल की तरफ से भेजे गए इस डेलिगेशन में सांसद हरसिमरत कौर बादल भी हैं / उनके साथ सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जगीर कौर, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और प्रेम सिंह चंदूमाजरा हैं /

.

.

जानकारी के अनुसार, यह डेलिगेशन दिल्ली से यूपी बार्डर की तरफ रवाना होगा / एक तरह यह घटना और उस पर हो रही कार्रवाई का जायजा लेंगे / वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे / अकाली दल का अगला एक्शन प्लान क्या रहेगा, इसके बारे में अभी तक पार्टी ने कोई फैसला नहीं किया है / वहीं दूसरी तरफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राजनीतिक पार्टियों को लखीमपुर घटना पर सियासत न करने की अपील की है /

.

.

उनका कहना है कि यह घटना दुखद है, लेकिन यूपी सरकार की तरफ से आरोपियों पर कार्रवाई न करना और भी अधिक गलत बात है / ऐसे में पार्टियों को अलग-थलग न चलते हुए एक साथ चलना चाहिए / इसके अलावा उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पटना साहिब प्रबंधन में भी दखल न देने की अपील की है / उन्होंने सिख संगठनों को एक जुट होकर राजनीति का धर्म में हस्ताक्षेप रोकने के लिए विरोध करने को कहा है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें