PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन ‘टीचर्स टू बी’ ने उत्कृष्ट परिणाम के साथ बटोरी सुर्खियां,

Excellent result of Innocent Hearts College of Education

PTB न्यूज़ शिक्षा : इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर ने जीएनडीयू बी.एड परीक्षा (2019-2021) के परिणाम में 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी हासिल की। 8 प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने डिस्टिंक्शन हासिल किया और 43 प्रतिशत विद्यार्थी-अध्यापकों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। रिया महाजन ने 76.1 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में प्रथम स्थान, जपलीन कोचर ने 75.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व रीमा रानी ने 75.4 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया।

.

.

रिया महाजन ने कहा कि मैं ईश्वर, अपने माता-पिता व शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं, जिनके बिना यह शैक्षणिक उपलब्धि मेरे लिए संभव नहीं होती। जसलीन कोचर ने कहा कि सफलता कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसे आप बिना मेहनत किए हासिल कर लेते हैं। यह एक मानसिकता है जिसे आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने और एक व्यक्ति के रूप में उभरने के लिए अपनाना चाहिए और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

.

.

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने हमेशा मुझे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने लिए सदैव प्रोत्साहित किया है। साथ ही हमारे कालेज के प्राचार्य और शिक्षकों के सहयोग व मार्गदर्शन ने मुझे हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। उन सभी को ‘थैंक्यू कहना ही काफी नहीं है’। बौरी मेमोरियल एजुकेशन एंड मैडीकल ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक (कालेज) मैडम आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा की गई प्रगति की सराहना की।

.

.

प्राचार्य डा. अरजिंदर सिंह ने भावी शिक्षकों को अपने कौशल को उन स्कूलों में भी निखारकर पूरे मन से काम करने के लिए प्रेरित किया, जहां वे निकट भविष्य में पढ़ाएंगे। प्रबंधन के सदस्यों, प्राचार्य व संकाय सदस्यों ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें