PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी के पंजाबी विभाग ने करवाई इंटर क्लास कविता उच्चारण प्रतियोगिता,

Punjabi Department of HMV Organized Inter Class Poetry Competition

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी पंजाबी विभाग की पंजाबी साहित्य सभा की ओर से भारत की आजादी के 75 वर्षों को समर्पित इंटर क्लास कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों व विषयों की छात्राओं ने इसमें बढ़-चढक़र भाग लिया।

यह प्रतियोगिता तीनों भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी व पंजाबी में आयोजित की गई थी। कविताओं के विषयों में देश प्रेम, रिश्तों का महत्व, सामाजिक बुराइयां, महिला संवेदनशीलता व वातावरण से संबंधित मुद्दे शामिल थे। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायकगण की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया, श्रीमती कुलजीत कौर व श्रीमती लवलीन कौर ने निभाई।

पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप कौर ने छात्राओं को साहित्य के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अच्छा साहित्य लिखने के लिए अच्छा साहित्य पढऩा आवश्यक है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को पुस्तक संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि समाज के विकास में किताबों का बहुत बड़ा योगदान है। पंजाबी कविता में कु. कीर्ति प्रथम, कु. सिमरनजीत द्वितीय तथा कु. चारू तृतीय रही।

अंग्रेजी कविता में कु. हरप्रीत कौर प्रथम, कु. जोतसिफ्त द्वितीय तथा कु. आशिमा तृतीय रही। हिंदी कविता में कु. शीतल प्रथम, कु. आंचल द्वितीय तथा कु. रूहानी तृतीय रही। पंजाबी साहित्य सभा की इंचार्ज श्रीमती कुलजीत कौर ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती वीना अरोड़ा, श्रीमती सतिंदर कौर, डॉ. मनदीप कौर, डॉ. संदीप कौर, सुश्री मनप्रीत कौर व सुश्री पवनदीप कौर भी उपस्थित थे। मंच संचालन साहित्य सभा की सेक्रेटरी कु. राजिंदर कौर ने किया।