PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में कक्षा प्रथम ,द्वितीय तथा तीसरी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष तौर पर आयोजित किया गया बैक-टू-स्कूल,

Back-to-school specially organized for parents of children of classes I, II and III at Cambridge International School Dasuha

PTB News “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में जहाँ बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ सर्वपक्षीय विकास किया जाता है, वहाँ उनके अभिभावकों को उनके बच्चे की पढ़ाई किस प्रकार से स्कूल में हो रही है, इससे भी अवगत करवाया जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल द्वारा कक्षा प्रथम, द्वितीय तथा तीसरी कक्षा के बच्चों के अभिभावकों के लिए बैक-टू-स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैक-टू-स्कूल कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम था जिसमें बच्चों के माता-पिता को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से न केवल उनके बच्चों की दिन चर्या से अवगत करवाया गया बल्कि माता-पिता के स्कूल के दिनों की यादों को भी ताज़ा किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए बहुत सी गेम्स का भी प्रबंध किया गया था। इस कार्यक्रम का आरंभ बिल्कुल उसी प्रकार से किया गया जिस प्रकार बच्चे अपने स्कूल की शुरूआत करते हैं। सबसे पहले बच्चों के माता पिता का स्वागत किया गया फिर उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा की। उसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रकार की एकल तथा सामूहिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।जिस प्रकार आईसब्रेकर, द्मवीन शीबा तथा ला3टर योगा इत्यादि गतिविधियों का आयोजन माता-पिता के लिए किया गया था।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता-पिता को ये बताना था कि बच्चों को स्कूल में किस प्रकार हर कार्य के लिए तैयार किया जाता है। उनको किस प्रकार से अकेले तथा समूह में काम करना सिखाया जाता है। इसके अतिरिक्त बच्चों के अंदर सहयोग की भावना, नेतृत्व की भावना ,आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता इत्यादि गुणों का भी समावेश किया जाता है तथा बच्चे किस प्रकार से खेल-खेल में क्या – क्या सीखते हैं ये भी बताया गया।

बच्चों के अभिभावकों ने भी पूरे जोश के साथ प्रत्यके एद्मिटविटी में हिस्सा लिया।बच्चों के अभिभावकों ने अपने अनुभव बाँटते हुए कहा कि स्कूल द्वारा उनको आमंत्रित करके उनके साथ कुछ आनंददायक गतिविधियों का आयोजन करना अपने आप में बहुत अच्छा अनुभव है तथा उन्होंने अपने बच्चे की स्कूल की दिनचर्या को भी जाना। इस प्रकार विभिन्न खेलें खेल कर बच्चों के समान उन्होंने भी बहुत खुशी प्राप्त की तथा वो भी थोडी देर के लिए बच्चों के समान अपने बचपन की मीठी यादों में खो गए।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने बताया कि हमारी इस कोशिश से प्रत्येक माता–पिता को न केवल अपने बच्चे की दिनचर्याजानने का मौका मिला बल्कि उन्हें ये जानने का भी मौका मिला कि उनका बच्चा किस प्रकार स्कूल में आते ही क्या – क्या कार्य करता है। स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने समस्त अभिभावकों द्वारा प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेने पर उनकी सराहना भी की। इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के. के. वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल ,डायरेक्टर र्ईना वासल तथा सीईओ राघव वासल ने कहा कि बच्चों के अभिभावको तथा घर के बड़े बुज़ुर्गों के साथ मुलाकात करना तथा उनके साथ आनंद से भरी गतिविधियाँ करना स्वयं में प्रशंसा योग्य तथा एक नई सोच है।