PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

बड़ी ख़बर, पंजाब की केंद्रीय जेल में कैद गैंगस्टरों ने किया सुरक्षा में तैनात CRPF जवानों पर कातिलाना हमला,

bathinda jail gangsters attack crpf jawans after verbal fight Punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर बेखौफ होकर अब सुरक्षा में तैनात CRPF जवानों पर भी हमला करने लगे हैं / हालात यह हो गए हैं कि अब जेल में सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षित नहीं है / गत 23 दिसंबर को जेल में बंद गैंगस्टरों व CRPF के जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई / इसके बाद अब गैंगस्टरों ने CRPF के जवानों पर हमला कर दिया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट के जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि जेल में गैंगस्टरों की CRPF के जवानों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई / जब CRPF के जवानों ने उन्हें रोका तो गुस्साए गैंगस्टरों ने उन पर ही हमला कर दिया / गैंगस्टरों ने उनकी सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाला /

बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने गैंगस्टर राजवीर सिंह, गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह व हवालाती कर्मजीत सिंह पर जेल मैनुअल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है / उनका कहना है कि जेल में गैंगस्टरों व CRPF के जवानों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जांच की जा रही है / फिलहाल पुलिस ने जेल अधिकारियों के पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है /