PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. की छात्राओं ने वर्कशॉप के द्वारा हासिल की पेटेंट की मौलिक अवधारणाओं के बारे में जानकारी,

KMV organises a workshop on The Basics of Patents

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा बेसिक्स ऑफ पेटेंट्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। मैडम मोनिका शर्मा, पेटेंट फैसिलिटेटर, एस.आई.पी.पी., भारत सरकार, महिला वैज्ञानिक एवं रजिस्टर्ड भारतीय पेटेंट एजेंट ने इस वर्कशॉप में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। लगभग 40 छात्राओं की शिरकत वाली इस वर्कशॉप में मैडम मोनिका ने संबोधित होते हुए पेटेंट को विस्तार सहित परिभाषित करने के साथ-साथ इससे जुड़े हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

व्यापारिक क्षेत्र में नकल से बचने के लिए पेटेंट की कारूरत के संबंध में बात करते हुए उन्होंने पेटेंट एप्लीकेशंस की विभिन्न किस्मों जैसे:- प्रोविजनल एप्लीकेशन, कंपलीट एप्लीकेशन, डिविजनल एप्लीकेशन एवं पेटेंट ऑफ एडमिशन के बारे में भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने पेटेंटयोग्य एवं गैर-पेटेंटयोग्य चीकाों पर के संबंध में प्रकाश डालते हुए साथ ही पेटेंट के बारे में अर्जी दायर करने की प्रक्रिया पर भी विचार पेश किए। छात्राओं को सरकारी पेटेंट परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब भी स्रोत वक्ता के द्ववारा बेहद सरल ढंग से दिया गया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए मैडम मोनिका शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास में बेहद फायदेमंद साबित होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।