PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

कांग्रेस पार्टी के नेता का बड़ा बयान, कहा पंजाब में न दी जाए गधों को कमान, सिद्धू ने भी कसा तंज?

Big statement of Congress party leader said donkeys should not be given command in Punjab Sidhu also took a comment

PTB Political News चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान तेज होता दिख रहा है। इसे लेकर वीरवार को सांसद रवनीत बिट्टू का गुस्सा फूट गया। उन्होंने कहा कि पजाब में गधों को कमान न दी जाए। उनका सीधा इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की ओर था। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा क़ि हाथी हाथी ही होता है। इस बयान को बिट्टू की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले एक टीवी इंटरव्यू में बिट्टू ने तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में गधों पर दांव लगाया था। मिसाइल हमने पाकिस्तान की तरफ दागना था लेकिन वह हमारे ही तोशाखाने पर गिर गई। पंजाब में हमारी हार अनगाइडेड मिसाइल के कारण हुई। बता दें कि विधानसभा चुनाव आने के बाद से ही पंजाब में नेताओं ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

सांसद रवनीत बिट्टू भी उन चेहरों में शामिल हैं जिन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के तरफ से आई है। सिद्धू ने पिछले सप्ताह सक्रिय होकर अपने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। सप्ताह की शुरूआत में उन्होंने सुल्तानपुर लोधी से पूर्व कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा के आवास पर बैठक करके विरोधियों को चुनौती दी थी। दो दिन पहले उन्होंने सांसद रवनीत बिट्टू को उनके ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में जाकर चुनौती दे डाली।

बता दें गत 10 मार्च को घोषित हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आशा के विपरीत करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी प्रदेश की कुल 117 सीटों में केवल 18 सीटें ही जीत पाई थी। आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया था। कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी को भी हार का सामना करना पड़ा था।