PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप नेता निखिल अरोड़ा से प्रभावित हुए इलाका निवासी, दिन-रात निकाल रहे हैं इलाके की समस्याओं का समाधान,

Residents of the area affected by AAP leader Nikhil Arora working day and night to solve the problems of ward number 68 Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर सेंट्रल में इन दिनों लगातार आम आदमी पार्टी के वार्डों से जुड़े हुए अलग-अलग नेता एक्टिव दिखाई दे रहे हैं / इस बात से जहां जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा प्रभावित हैं / वहीं इलाके के लोग भी आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा किए जा रहे इलाके में लगातार कार्य को देखकर काफी प्रभावित हैं /

ऐसा ही एक आप पार्टी नेता जिसे लोग निखिल अरोड़ा के नाम से जानते हैं जोकि वार्ड नंबर 68 के रहने वाले हैं इन दिनों सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं, जिन्होंने बीते दिनों जालंधर के सबसे प्रसिद्ध स्थान Joshi Hospital में चल रही अवैध खुदाई का भी खुलासा करते हुए अपने सीनियर नेता और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को शिकायत दी थी /

जिसके बाद जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने मौके पर पहुंच कर जहां मामले का जायजा लिया वहीं निगम अधिकारीयों को रात के अंधरे में ही मौके पर पहुंचने को मजबूर कर दिया और जमकर अधिकारियों को डांट फटकार लगाई / ऐसे में इलाके के लोग जहां जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की तारीफ कर रहे हैं, वहीं निखिल अरोड़ा जोकि आप आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 68 से पार्षद पद के दावेदार भी हैं ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है /

क्योंकि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद वार्ड में बीते सालों से जो काम नहीं हुए थे उनकी कमान अब निखिल अरोड़ा ने जो संभाल ली है / ऐसे में वह अपने वार्ड में बंद पड़े कई पुराने सीवरेज की जहां कभी सफाई करवाते हुए नजर आ रहे हैं / वहीं कई हम मुद्दों को भी लोगों की सहायता से सुलझा रहे हैं / आज एक बार फिर से PTB News की टीम को निखिल अरोड़ा, निगम टीम के अधिकारीयों के साथ इलाके की साफ सफाई करते हुए दिखाई दिए /

इस दौरान वही निखिल अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में इलाके के लोगों की जोभी समस्या होगी उनको भी पहल के आधार पर सुलझाया जायेगा / यही नहीं उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से जरूरतमंद लोगों को बुढ़ापा पेंशन और महिलाओं को विधवा पेंशन को लेकर भी अपने ऑफिस में फार्म भरने शुरू कर दिए हैं /

अगर कोई भी व्यक्ति जोकि बुढ़ापा पेंशन या विधवा पेंशन लगवाना चाहता है तो वह मेरे ऑफिस में मिल सकता है / वहीं उन्होंने कहा कि बीते सालों से जो पहले की सरकार और सरकार के नुमाइंदों ने इलाके और शहर का हाल किया है उसे ठीक करना आप पार्टी का पहला कर्तव्य होगा, ताकि लोगों को सुकून मिल सके /