PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

इनवैस्टर एजुकेशन एवं जागरूकता पर एचएमवी ने आयोजित किया स्किल्ड कोर्स सर्टीफिकेशन प्रोग्राम,

Skilled Course Certification Programme in Investor Education and Awareness at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट के कामर्स क्लब की ओर से 5 दिवसीय इनवैस्टर एजुकेशन एवं जागरूकता विषय पर स्किलड कोर्स सर्टीफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनआईएसएम के सहयोग से एसईबीआई तथा कोटक स्कियोरिटी लिमिटेड अधीन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में किया गया। एचएमवी की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का आरम्भ गायत्री मंत्र से हुआ।

कार्यक्रम कोआर्डिनेटर व डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्रीमती बीनू गुप्ता, विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, इंचार्ज श्रीमती काजल पुरी व डॉ. जसप्रीत कौर ने ग्रीन प्लांटर भेंट कर रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया। श्रीमती बीनू गुप्ता ने कहा कि स्किलड कोर्स का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से शिक्षित व सशक्त बनाना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। पहले दिन के रिसोर्स पर्सन डॉ. आशीष अरोड़ा हैड यूबीएस, जीएनडीयू कालेज, जालंधर रहे।

उन्होंने स्टूडेंट्स को शेयर मार्किट, स्टेक होल्डरों तथा निवेश के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। दूसरे व तीसरे दिन के रिसोर्स पर्सन एसईबीआई के पूर्व डीजीएम तथा एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के सीनियर कंसलटेंट श्री सूर्यकांत शर्मा थे। उन्होंने इस कथन पर जोर दिया कि म्यूचुअल फंड्स में निवेश आपके आर्थिक सपने पूरे कर सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी आर्थिक प्लानिंग के साथ ही निवेश करना चाहिए। चौथे व पांचवे दिन के रिसोर्स पर्सन एनआईएसएम से सुश्री अनीता सैनी थी। उन्होंने छात्राओं को निवेश की महत्ता बताते हुए आर्थिक शिक्षा से अवगत करवाया।

उन्होंने करियर संभावनाओं पर भी बात की। एनआईएसएम की ओर से सैशन के दौरान करवाए गए ऑनलाइन क्विज में विजेता छात्राओं को ई-सर्टीफिकेट भी दिए गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि स्किल कोर्स आज के समय की मांग है। हमें निवेश का सही फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कामर्स क्लब के प्रयास की भी सराहना की। मंच संचालन सुश्री आंचल व सुश्री अनमोल ने किया। श्रीमती काजल पुरी व डॉ. जसप्रीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर फैकल्टी सदस्य श्रीमती युविका, श्रीमती रीतू बाहरी, श्रीमती कनिका शर्मा व सुश्री शिल्पा भी उपस्थित थे।