PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

लुधियाना से चंडीगढ़ जाने वाले हो जाये सावधान, पहले पढ़े यह खबर

Those going from Ludhiana to Chandigarh should be careful, read this news first

PTB Big News लुधियाना : नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने एक अप्रैल 2022 से टोल टैक्स के रेट में इजाफा कर दिया है। इसके तहत लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर चौकीमान के पास कार चालकों को पांच रुपये और लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर घुलाल टोल प्लाजा पर लोगों को चालीस रुपये अधिक टोल देना पड़ रहा है। चौकीमान टोल प्लाजा पर अब कार चालक को पचास की बजाए 55 रुपये टोल टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि समराला के नजदीक घुलाल टोल प्लाजा पर अब साठ की बजाए सौ रुपये टोल टैक्स कार चालक को अदा करना पड़ रहा है।

जबकि लाडोवाल-साउथ सिटी बाईपास पर कार चालकों के लिए एक तरफ के टोल रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहां पर पहले की तरह 35 रुपये ही टोल लग रहा है, लेकिन यहां पर रिटर्न यात्रा पर टोल अब पचास की बजाए 55 रुपये हो गया है। लुधियाना जिले में सबसे अधिक टोल टैक्स का इजाफा लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा पर हुआ है। इसके अलावा लुधियाना जालंधर-नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यहां पर कार चालकों को पहले की तरह 135 रुपये की ही अदायगी करनी पड़ रही है। इस टोल प्लाजा के रेट सितंबर माह में रिवाइज होते हैं। साफ है कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल के रेट की मार लोग झेल रहे हैं, अब दूसरी तरफ टोल टैक्स भी जेब पर भारी पड़ने लगा है।

लाडोवाल साउथ सिटी बाईपास पर टोल प्लाजा इसी साल जनवरी में शुरू किया गया था, अब तीन माह बाद ही टोल टैक्स में इजाफा कर दिया गया है। लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर चौकीमान स्थित टोल प्लाजा पर अब बस, ट्रक-टू एक्सेल का टोल टैक्स 165 रुपये से बढ़ा कर 180 रुपये किया गया है। इसी तरह थ्री एक्सेल कमर्शियल वाहन का टैक्स 180 रुपये से बढ़ कर 195 रुपये और भारी वाहन, चार से छह एक्सेल वाले वाहनों का टैक्स भी 255 से बढ़ा कर 280 रुपये किया गया है। लाडोवाल साउथ सिटी बाईपास टोल प्लाजा पर भी एलसीवी का टोल रेट 55 से बढ़ा कर साठ रुपये, बस एवं टू एक्सेल कमर्शियल वाहन का रेट 115 से बढ़ा कर 125 रुपये, थ्री एक्सेल कमर्शियल वाहन का रेट 125 से बढ़ा कर 135 रुपये, भारी वाहन चार से छह एक्सेल वाले का रेट 180 रुपये से बढ़ा कर 195 रुपये किया गया है।

लुधियाना चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा पर अब कार, जीप वैन का टोल टैक्स साठ से बढ़ कर सौ रुपये, लाइट कमर्शियल वाहन का रेट 95 से बढ़ कर 160 रुपये, बस, ट्रक टू एक्सेल तक 200 से बढ़ कर 330 रुपये, तीन से चार एक्सेल वाले वाहनों का टोल रेट 220 से बढ़ कर 360 रुपये, चार से छह एक्सेल वाले वाहनों का रेट 315 से बढ़ कर 520 रुपये और सात से अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों का टोल रेट 385 रुपये से बढ़ कर 630 रुपये हो गया है।

Latest News