PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ,

Ivy World School- Ivy Welcome’s Little Ivyians

PTB News “शिक्षा” : किसी भी शैक्षणिक सत्र का पहला दिन बच्चों के लिए हमेशा उत्साह और उमंग लेकर आता है। स्कूल के पहले दिन का उत्साह बच्चों में देखते ही बनता है। किसी भी शैक्षणिक सत्र के पहले दिन छात्रों और अध्यापकों के बीच उत्साह तथा आनंद की मिश्रित भावना को भी देखा जा सकता है। वासल एजुकेशनल सोसाइटी के आईवी वर्ल्ड स्कूल ने नए शैक्षणिक सत्र के आरम्भ में इसी भावना को महसूस किया है। आईवी वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ का अवसर सबके मन में सुनहरी यादें छोड़ गया। बच्चों ने आने वाले सत्र के लिए नवीन संकल्प लिए।

बच्चों की उपस्थिति से विद्यालय का मैदान उनकी खिलखिलाहट से गूँज उठा। बच्चों का विद्यालय में रंगारंग और शानदार स्वागत किया गया। संगीत की ध्वनियों ने माहौल की खुशी को दोगुना कर दिया। बच्चों को पहले दिन उनकी कक्षाओं और स्कूल से परिचित करवाया गया । इस अवसर पर सभी छात्रों को विद्यालय तथा उनकी कक्षाओं से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए। श्रीमती एस.चौहान प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर ने बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित करके सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के.वासल ,चेयरमैन संजीव कुमार वासल . उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल सी.ई.ओ. राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने बच्चों का नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के प्रांगण में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छा तथा आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए उचित माहौल प्रदान करने का संकल्प दोहराया।