PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नवांशहर में CIA स्टाफ पर हुआ था आतंकी हमला, DGP वीके भवरा ने किया बड़ा खुलासा,

nawanshahr cia office pakistan terrorist connection Punjab Bomb Blast

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : नवांशहर के CIA ऑफिस पर आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड अटैक किया था, जिसे पाकिस्तान बेस्ड आतंकी मॉड्यूल के जरिए अंजाम दिया गया। इसे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा चला रहा है। पंजाब पुलिस ने उसके 3 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। नवांशहर CIA ऑफिस पर पिछले साल 7-8 नवंबर की रात को हैंड ग्रेनेड फेंका गया था।

बताया जा रहा है कि इसके जरिए वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों की हत्या की साजिश थी। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मी हमले से बचने में कामयाब रहे। इस वारदात के लिए रिंदा और रमनदीप के बीच 4 लाख में सौदा हुआ था।

DGP वीके भवरा ने बताया पकड़े गए आतंकियों की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनी उर्फ बाबा निवासी गांव बैंस जिला नवांशहर, रमनदीप सिंह उर्फ जक्खू निवासी गांव अट्‌टा गोरायां जिला जालंधर और प्रदीप सिंह उर्फ भट्‌टी निवासी साहलों निवासी एसबीएस नगर के रूप में हुई है, उनसे एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है।

DGP ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में रमनदीप जक्खू ने कबूला कि उसने ही मनीष मनी के साथ मिलकर नवांशहर सीआईए स्टाफ ऑफिस पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। उन्होंने हरविंदर रिंदा के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। रमनदीप ने रिंदा की सूचना के बाद लुधियाना-फिरोजपुर रोड से 2 हैंड ग्रेनेड उठाए थे।

SBS नगर के एसएसपी संदीप कुमार ने बताया कि रमनदीप ने एक हैंड ग्रेनेड सीआईए ऑफिस पर फेंका जबकि दूसरा P-80 हैंड ग्रेनेड उनसे बरामद हुआ है। इसे रमनदीप की निशानदेही पर बरामद किया गया है। इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था, इसके बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक हरविंदर रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर है। वह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर रह चुका है। मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और स्नेचिंग के कई मामलों में वह पंजाब पुलिस का वांटेड है। पुलिस ने इस मामले में भी रिंदा को नामजद किया है।